{"_id":"6907b1fe81a6b371d100261e","slug":"panjab-university-uproar-police-and-students-clash-over-abhishek-dagars-detention-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-861013-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा: देर रात अभिषेक डागर को हिरासत में लेने पर भड़के छात्र, पुलिस के साथ झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा: देर रात अभिषेक डागर को हिरासत में लेने पर भड़के छात्र, पुलिस के साथ झड़प
Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
सार
पीयूसीएससी (पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल) के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक डागर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रात को डीएसपी और थाना प्रभारी ने अभिषेक डागर को ड्रिप लगवाने के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस शनिवार रात को उस समय तनावपूर्ण माहौल में बदल गया, जब भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा तब शुरू हुआ जब पुलिस ने छात्र नेता अभिषेक डागर को हिरासत में लेने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, पीयूसीएससी (पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल) के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक डागर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे एफिडेविट की अनिवार्यता खत्म करने और प्रशासन की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कई दृष्टिबाधित छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं।
रात के समय मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी ने अभिषेक डागर को ड्रिप लगवाने के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच बम डिटेक्शन टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस के दबाव में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि मंगलवार दोपहर दो बजे गेट नंबर 2 बंद किया जाएगा। देर रात तक कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। छात्र नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन