{"_id":"a25cb0f1837712035ec1ad59193cd89c","slug":"panelty-on-to-place-hordings-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"और यहां कांग्रेस को भरना पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और यहां कांग्रेस को भरना पड़ेगा जुर्माना
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने बिना परमिशन होर्डिंग्स लगाने के मामले में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का फैसला लिया है।
निगम की ओर से अब पार्टी के नाम पर 3.24 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा जाएगा। इस संबंध में बुधवार को निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने मंजूरी दे दी है और वीरवार को नोटिस भेज दिए जाएंगे।
निगम ने डिफेसमेंट एक्स के तहत कांग्रेस पर जुर्माना लगाया है।
गौरतलब है कि गत सोमवार को पार्टी की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक सेक्टर-15 के पंजाब कांग्रेस भवन में हुई थी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और राहुल गांधी के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे।
इनमें सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे थे। ये होर्डिंग्स सेक्टर-15-11 रोड पर लगा रखे थे। कांग्रेस ने इस संबंध में निगम से कोई परमिशन नहीं ली थी।
विज्ञापन
इसके चलते निगम ने यहां लगे 18 होर्डिंग्स उतरवा दिए थे। अब इस मामले में जुर्माना भी ठोका जाएगा।