फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula CMO Jasjit Kaur suspended for negligence during Corona pandemic

हरियाणा: कोरोना काल में लापरवाही बरतने पर पंचकूला की सीएमओ जसजीत कौर निलंबित, विज ने जारी किया आदेश

Wed, 07 Jul 2021 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 12:09 AM IST
सार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सीएमओ के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी मरीज की शिकायत आई थी। उनके आदेश के बावजूद मरीज को तीन घंटे देरी से भर्ती किया। इलाज में भी लापरवाही बरती गई। सीएमओ की कई जगह से शिकायतें मिल रहीं थी।

विज्ञापन
Panchkula CMO Jasjit Kaur suspended for negligence during Corona pandemic
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

कोरोना के दौरान मरीजों को समय पर दाखिल न करने, इलाज में लापरवाही व सरकार के आदेश की अनदेखी करने के आरोपों के चलते पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉ. जसजीत कौर को निलंबित करने का आदेश जारी करने के साथ ही नए सीएमओ की तैनाती की फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है।

विज्ञापन


निलंबन आदेश को रुकवाने की भरपूर कोशिश हुई पर विज अडे़ रहे। मामला अब मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. मुक्ति को पंचकूला का नया सीएमओ बनाने की तैयारी है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर पर मरीजों व उनके तीमारदारों से दुर्व्यवहार करने के भी आरोप हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज के पास जब शिकायतें पहुंची तो उन्होंने सीएमओ को अपना पक्ष रखने के लिए कहा। सीएमओ को जांच में आखिर तक बचाने की कोशिश की गई लेकिन विज ने पाया कि सीएमओ ने वास्तव में अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वाह नहीं किया और कोरोना मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया। इस दौरान सरकार की ओर से सीएमओ को कई तरह के आदेश दिए गए, जिनका समय से अनुपालन नहीं हुआ। इस वजह से स्वास्थ्य मंत्री काफी नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को सीएमओ जसजीत कौर के निलंबन के आदेश जारी करने को कहा लेकिन पता चला है कि सीएमओ का निलंबन रुकवाने के लिए काफी दबाव डाला जा रहा है। चूंकि, सीएमओ मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बड़े अधिकारी की रिश्तेदार हैं। अभी तक सीएमओ के निलंबन के लिखित आदेश जारी नहीं हो पाए हैं।

अधिकारियों ने सीएमओ की पैरवी के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से संपर्क साधा और निलंबन आदेश वापस लेकर उनका तबादला करने की पैरवी की लेकिन विज अपने आदेश का अनुपालन कराने के लिए अड़े हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को अभी भी उम्मीद है कि विज अपने निलंबन के आदेश वापस लेने को राजी हो जाएंगे लेकिन उनके कड़े रुख से नहीं लगता कि वह मरीजों के इलाज में लापरवाही, मंत्री के आदेश की अनदेखी और लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतों को अनदेखा करेंगे।

अनिल विज के पास पंचकूला के सिविल अस्पताल में सफाई नहीं होने, टायलेट खराब रहने, मरीजों के लिए खाने का उचित बंदोबस्त नहीं होने व कोरोना से बचाव के लिए मरीजों के समुचित उपचार में तमाम खामियां होने की कई शिकायतें पहुंची हैं। सीएमओ अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए हर बार बचती रहीं।

तीसरी लहर की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अफसर भी नपेंगे
कोरोना की दूसरी लहर में ही सीएमओ पर कार्रवाई की तैयारी हो गई थी। तब यह कहते हुए जसजीत कौर को बचा लिया गया कि इससे विभिन्न जिलों में काम करने वाले सीएमओ में गलत संदेश जाएगा। इस बार भी निलंबन की खबर तीन दिन तक दबाए रखी गई। अफसर निलंबन रुकवाने में जुटे रहे लेकिन विज पर दबाव का असर नहीं हुआ। उन्होंने तीसरी लहर की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर लापरवाही बरती तो गाज गिरना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed