{"_id":"d5d1ab5e344531cd8fd353dcc5c6cf21","slug":"panchayat-unique-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती फरमान, इस गांव में सभी सादी होंगी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती फरमान, इस गांव में सभी सादी होंगी शादियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Fri, 17 Apr 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिले के गांव मजातड़ी की पंचायत ने एक प्रस्ताव पास किया है कि अब गांव में शादियों में बिलकुल भी फि जूल खर्च नहीं किया जाएगा। पंचायत के सरपंच गुरमीत सिंह व गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मजातड़ी के प्रधान साधु सिंह ने बताया कि खुशी वाले समारोह में किन्नरों को 1100 रुपये की बधाई दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव में कोई मर जाता है, तो उसके भोग पर मिठाइयों को बंद करके सिर्फ चाय व नमकीन दी जाएगी। यदि कोई सौ वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो जाती है तो उसके भोग पर गुरुद्वारा साहिब में 11000 रुपये देकर परिवार वाले मर्जी से प्रोग्राम कर सकते हैं।
विज्ञापन
गांव में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की उगाही नहीं कर पाएगा। पंचायत ने प्रस्ताव की एक कॉपी जिला कांग्रेस के महासचिव हरकेश चंद शर्मा को भी भेजी है। इस मौके पर ज्वाला सिंह मुंडी, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, कश्मीरा सिंह, गुरमेल सिंह, अजीत सिंह पंच, गुरसेवक सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग हाजिर थे।
विज्ञापन