फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat Union began a hunger strike

पंचायत यूनियन की भूख हड़ताल शुरू

Sun, 22 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 22 Dec 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Union began a hunger strike
पंचायत यूनियन पंजाब ने शनिवार को विकास भवन के बाहर क्रमवार भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन यूनियन के प्रदेश प्रधान हरमिंदर सिंह मावी भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


यूनियन में डेराबस्सी ब्लॉक के बीडीपीओ के खराब बर्ताव को लेकर खासा रोष है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ही भूख हड़ताल शुरू की गई है।

मावी ने बताया कि तीन दिसंबर को डेराबस्सी ब्लॉक के सरपंच एवं पंच बीडीपीओ दफ्तर परिसर में मीटिंग कर रहे थे। तभी बीडीपीओ और एसएचओ डेराबस्सी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने चलती मीटिंग को बंद करवा दिया। वहां मौजूद पंचों-सरपंचों के साथ बदसलूकी की।

सभी को जबरन मीटिंग स्थल से बाहर निकाल दिया। यूनियन ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। परंतु दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरन यूनियन को आंदोलन शुरू करना पड़ा। क्योंकि पंचों-सरपंचों के साथ बदसलूकी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

जब तक कार्रवाई नहीं होती है, भूख हड़ताल जारी रहेगी। रोजाना 25 पंच एवं सरपंच भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इस मौक पर बलविंदर सिंह कुंभड़ा, दिलबाग सिंह, पृतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, नायब सिंह, राम मूर्ति, मनदीप सिंह, रविंदर कौर, नरिंदरपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed