फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat decision will not be done Daughter's marriage in homes without toilet

हरियाणा: बेटियों के हक में पंचायत ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सीएम ने की तारीफ

Sat, 30 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Sat, 30 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Panchayat decision will not be done Daughter's marriage in homes without toilet
पंचायत
एक ओर जहां देश में बेटियों के खिलाफ अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है, तो वहीं एक पंचायत ने बेटियों की हक के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पंचायत के फैसले की सराहना की। हरियाणा के जिला सिरसा के उपमंडल डबवाली के गांव गोदिकां की पंचायत ने निर्णय लिया है कि लड़कियों का विवाह उन्हीं घरों में किया जाएगा जहां पर शौचालय होगा।
विज्ञापन


यह निर्णय ग्राम पंचायत की बैठक में लिया गया और गांव की सभी बिरादरी के लोगों ने इसका समर्थन किया। ग्राम पंचायत के इस फैसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्विट करके पंचायत को बधाई दी और अन्य ग्राम पंचायतों से ऐसा निर्णय लेने का आह्वान किया। गांव के सरपंच धर्मपाल मुंधलिया ने मुख्यमंत्री के ट्विट को एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि इसके लिए ग्रामवासी मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। 
विज्ञापन

’टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ से मिली प्रेरणा

Panchayat decision will not be done Daughter's marriage in homes without toilet
पंचायत
उल्लेखनीय है कि प्रदेश को खुले में शौचमुक्त करने का व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान को जिला सिरसा में प्रशासन और लोगों की भागीदारी से सिरसा को शत प्रतिशत खुले में शौचमुक्त किया गया। जिला उपायुक्त प्रभजोत सिंह के अनुसार जिला में 338 ग्राम पंचायत हैं जो खुले में शौचमुक्त हो चुकी हैं और उन्होंने इस सफलता पर जिला वासियों की सराहना की है। इसी सफलता पर जिला सिरसा पुरस्कृत भी हो चुका है, क्यों कि खुले में शौचमुक्त होने वाला जिला सिरसा प्रदेश में प्रथम रहा है।

    गांव के सरपंच धर्मपाल मुंधलिया ने बातचीत के दौरान बताया कि गांव में ’टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ फिल्म देखने के बाद यह निर्णय लिया गया और इस निर्णय पर समस्त ग्राम वासियों की सहमति है और इस निर्णय को पूरी तरह लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव की जनसंख्या लगभग 4 हजार के करीब है, गांव में पूरा भाईचारा है, सामुहिक निर्णयों को लागू करने में सभी ग्रामवासियों द्वारा पूरा पूरा सहयोग किया जाता है। वर्ष 2016 में गांव के सरपंच धर्मपाल मुंधलिया को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था।

इस मामले में गांव ने मारी बाजी

Panchayat decision will not be done Daughter's marriage in homes without toilet
सीएम का ट्वीट
 यह सम्मान उन्हें बिजली के बिलों की शत प्रतिशत अदायगी के कारण दिया गया था। प्रदेश सरकार की जगमग योजना के अंतर्गत गांव को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है जो कि गांव गोदिकां की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। गांव के सरपंच ने यह भी बताया कि गांव में सभी बिरादरी के लोग शांति एवं भाईचारा के पक्षधर है तथा आपसी मन मुटाव को गांव में ही अपने स्तर पर हल किया जाता है। 

    उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की प्रत्येक जनहित कार्यक्रम को लागू करने के लिए समस्त ग्राम वासियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाता है। खंड स्तर पर खुले में शौचमुक्त होने पर विकास कार्यों के लिए गोदिका गांव को एक लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप भी मिली थी। लड़कियों का विवाह उन्हीं घरों में किया जाएगा जहां पर शौचालय होगा, गोदिकां गांव का यह फैसला अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed