फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Palestine flag hoisted on the statue of Maharaja Ranjit Singh in Canada

Chandigarh News: कनाडा में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर लगाया फलीस्तीन का झंडा

Sat, 28 Sep 2024 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Palestine flag hoisted on the statue of Maharaja Ranjit Singh in Canada
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। कनाडा के पंजाबी बहुसंख्यक इलाके ब्रैम्पटन में कुछ फलस्तीन समर्थक उपद्रवियों ने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान फलस्तीन का झंडा तक लगा दिया, जिससे पंजाबी मूल के लोगों में रोष है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो 37 सेकेंड का है। इसमें महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर चढ़े 2 युवक फलस्तीन का झंडा उनके घोड़े पर लगा रहे हैं। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे और नीचे कई व्यक्ति खड़े थे। साथ ही एक व्यक्ति महाराजा रणजीत सिंह के घोड़े पर कपड़ा बांधता हुआ नजर आ रहा था।

महाराजा रणजीत सिंह भारतीय और सिख इतिहास का बड़ा चेहरा हैं। महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर, 1780 को पंजाब के गुजरांवाला (अब पाकिस्तान में) में हुआ। जब महाराजा रणजीत सिंह सिर्फ 10 साल के थे, तो उन्होंने पहला युद्ध लड़ा था। मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 18 साल की उम्र में लाहौर को फतेह कर लिया था। 40 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के आसपास भी फटकने नहीं दिया। पिछले दिनों ब्रैम्पटन में गौरीशंकर मंदिर को निशाना बनाकर हिन्दुस्तान विरोधी नारे लिखे गए थे। रिचमंड के विष्णु मंदिर और फिर स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे जाने की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed