{"_id":"60918f268ebc3ebcff3a24ef","slug":"pakistani-intruder-shot-dead-by-bsf-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की नापाक हरकत : पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने एक को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की नापाक हरकत : पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने एक को किया ढेर
Tue, 04 May 2021 11:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 May 2021 11:51 PM IST
सार
भारतीय सीमा में दाखिल होते समय व्यक्ति को चेतावनी दी गई लेकिन जब वह नहीं माना तो सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे मार गिराया। इसके बाद इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं मिला। जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 103 बटालियन ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 103 बटालियन ने गांव गिलपन की बुर्जी नंबर 129 के पास देर रात एक पाकिस्तानी व्यक्ति (उम्र लगभग 45) को भारतीय सीमा में दाखिल होने से रोका।
विज्ञापन
भारतीय सीमा में दाखिल होते समय व्यक्ति को चेतावनी दी गई लेकिन जब वह नहीं माना तो सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे मार गिराया। इसके बाद इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं मिला। जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान घुसपैठिए से 40 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है। जवानों ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क कर घुसपैठिये का शव ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन