{"_id":"5a488c6b4f1c1b96368b7a55","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-nowshera-sector-sepoy-jagsir-singh-lost-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2017 के आखिरी दिन LOC पर शहीद जवान पंजाब का, दो बेटियां और एक बेटा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 के आखिरी दिन LOC पर शहीद जवान पंजाब का, दो बेटियां और एक बेटा है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
सिपाही जगसीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 के आखिरी दिन भी पाकिस्तानी ने 'नापाक' हरकत कर डाली। एलओसी पर फायरिंग की और इसमें पंजाब का बहादुर बेटा शहीद हो गया। हुआ यूं कि पाकिस्तान ने रविवार (31 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर के राजैरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
इस गोलीबारी में सिपाही जगसीर सिंह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जगसीर सिंह पंजाब के मोहाली में जीरकपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां एवं एक बेटा है।

पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला
indian army
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार देर रात रात को आतंकियों ने 185वीं बटालियन के कैंप पर हमला किया। इस कैंप में सीआरपीएफ के नए कमांडोज को ट्रेनिंग भी दी जाती है। हमला रात करीब दो बजे हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जख्मी हो गए।
बताया गया है कि यह एक फिदायीन हमला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हमला दो आतंकियों ने किया। ये दोनों एंट्री गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट कर कैंप में घुसे। दोनों के पास ऑटोमैटिक हथियार हैं। शहीद हुए जवान का नाम सैफुद्दीन सोज बताया गया है। वो श्रीनगर का रहने वाला था।
बता दें कि साल 2017 में 228 बार पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारण के गोलीबारी की, वहीं 772 बार सीज फायर का उल्लंघन हो चुका है।