{"_id":"5c77d6bbbdec2253a33c65f9","slug":"pakistan-to-release-wing-commander-abhinandan-varthaman-atari-wagah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई, अटारी-वाघा के रास्ते हो सकती वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई, अटारी-वाघा के रास्ते हो सकती वतन वापसी
Fri, 01 Mar 2019 01:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
abhinandan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया है। इमरान खान ने कहा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे। विंग कमांडर अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौट सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर भारत का दबाव काम आया है। पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने का एलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अभिनंदन को आज यानी शुक्रवार को भारत भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अभिनंदन को बुधवार को पीओके से पाकिस्तान सेना ने हिरासत में लिया था। भारत ने पायलट की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था। भारत ने जता दिया था कि भारत को अभिनंदन की रिहाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर युद्ध का माहौल खत्म होता है तो उनका देश पायलट की रिहाई को तैयार है। लेकिन सरकार के सूत्र के हवाले से खबर आई थी कि भारत ने किसी भी शर्त को नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन