{"_id":"c3a71bd5789478c7dee853217d1b7458","slug":"painting-exhibition-in-punjab-kala-bhawan-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 कलाकारों का हुनर देखने को पहुंचें पंजाब कला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 कलाकारों का हुनर देखने को पहुंचें पंजाब कला भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 May 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के ‘कला विश्कार’ ग्रुप के 16 कलाकारों ने प्राकृतिक सुंदरता, मेडिटेशन, र्ट्राईबल की जिंदगी और एक औरत की सुंदरता को पंजाब कला भवन सेक्टर-16 की आर्ट गैलरी में पेटिंग एग्जीबिशन के जरिए बयां किया।
विज्ञापन
शहर में ग्रुप की यह पहली एग्जीबिशन है। प्रदर्शनी पांच मई तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलेगी। इससे पहले यह एग्जीबिशन गोवा में लगाई गई थीं।
मधुबनी पेटिंग से शुरू हुई एग्जीबिशन
एग्जीबिशन में आर्टिस्ट नीता देर्साई ने मधुबनी पेटिंग के जरिए अपने वर्क को पेश किया है। इसमें उन्होंने देवी-देवताओं को अपने वर्क में पेश किया है। इसके बाद पेशे से शिक्षक आर्टिस्ट सचिन ने समुद्र की लहरों की खूबसूरती को अपनी पेटिंग केजरिए पेश किया। आर्टिस्ट दीप्ती निलेश निकम ने ट्राइबल आर्ट को पेटिंग में पेश किया।
विज्ञापन
वहीं आर्र्टिस्ट रूपेश जे पाटिल ने समुद्र में किश्ती के सफर को दिखाया। नारायण ए ने भारतीय देवियों का चित्रण पेटिंग के जरिए किया। एग्जीबिशन में अन्य आर्टिस्ट अंकुर ए भट्ट, हेमंत धर्मराज, संजय आर, विवेक वी पी, शीतल अजय, प्रिया, परशवानाथ वी एन, सोनल, राहुल और प्रभाकर के वर्क को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन