फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paid Parking in Mohali after Election Counting

मतगणना के बाद शुरू होगी पेड पार्किंग

Fri, 09 May 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 09 May 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Paid Parking in Mohali after Election Counting

शहर की पांच मेन मार्केट में लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद गाड़ियां पार्क करने के लिए लोगों को अब ढीली करनी पडे़गी। वीरवार को प्रशासन के अधिकारियों की हुई मीटिंग में पेड पार्किंग फिर से शुरू करने संबंधी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले निगम इलाके के दुकानदारों व रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन से एक मीटिंग करेगा। इसमें लोगों की शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा। दूसरी तरफ संघर्ष कमेटी ने आपात मीटिंग कर नगर निगम के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रशासन के आला अधिकारियों की नगर में पेड पार्किंग के मुद्दे को लेकर वीरवार को मीटिंग हुई। इसमें अधिकारियों ने पेड पार्किंग से लोगों को होने वाले फायदों पर चर्चा की। उनकी दलील थी कि लोगों को ही सुविधा मिलेगी। वहीं, पार्किंग का ठेका पहले ही अलॉट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जा सकता। इसके बाद तय किया गया लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद पेड पार्किंग शुरू की जाएगी। क्योंकि अभी अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में फंसे हुए हैं।

दूसरी तरफ पेड पॉर्किंग संघर्ष कमेटी की एक मीटिंग कन्वीनर जतिंदर पाल सिंह जेपी की अगुआई में हुई। इसमें उन्होंने पेड पार्किंग दोबारा शुरू किए जाने को गलत बताया।

जेपी सिंह ने बताया कि अगर पेड पार्किंग हुई तो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर जाएंगे। जिक्रयोग है कि फेज-5, 3बी2, सात, 9 और 10 में निगम पेड पार्किंग शुरू करने का फैसला ले चुका है।


क्या कहते हैं अधिकारी
निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि मतगणना के बाद पेड पार्किंग शुरू की जाएगी। इससे पहले मीटिंग कर लोगों के सुझाव सुने जाएंगे। लोगों को विश्वास में लेकर ही सारी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed