फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Owner saved his buffalo from being stolen in Narnaul

Narnaul News: मालिक की हिम्मत के आगे चोरों के हौंसले पस्त, रात में पीछा कर अपनी भैंस को बचाया

Thu, 29 Dec 2022 04:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

100 मीटर दूरी तक दोनों ने चोरों का पीछा किया। इस दौरान जब चोर भैंस को पिकअप गाड़ी में चढ़ा रहे थे तो वो चढ़ा नहीं सके। मालिक को आता देखकर उन्होंने उस पर पत्थर फेंके और हवाई फायरिंग भी की। वह गांव में शोर मचाता चोरों के पीछे लगा रहा। मजबूरन चोरों को भैंस छोड़कर फरार होना पड़ा

विज्ञापन
Owner saved his buffalo from being stolen in Narnaul
सीसीटीवी में कैद पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल के गांव सिहमा में भैंस चोरी करके ले जा रहे चोरों का पीछा कर पशु मालिक ने अपने पशु धन को बचाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान चोरों ने भैंस मालिक पर पत्थर फेंके और हवाई फायरिंग भी की लेकिन जब वह नहीं रुका तो मजबूरन चोरों को भैंसे छोड़कर भागना पड़ा। गांव सिहमा निवासी देव प्रकाश ने बताया कि भैंस घर के अंदर बंधी थी। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 3:30 बजे भैंस चोर उसको खोलकर ले जा रहे थे। इस दौरान आवाज सुनकर वह जाग गया और उसने अपनी पत्नी को भी जगाया। जब वह बाहर आया तो उसको भैंस नहीं मिली। इस दौरान शोर मचाना शुरू किया। वह और उसकी पत्नी चोरों के पीछे भागने लगी। 

विज्ञापन


100 मीटर दूरी तक दोनों ने चोरों का पीछा किया। इस दौरान जब चोर भैंस को पिकअप गाड़ी में चढ़ा रहे थे तो वो चढ़ा नहीं सके। मालिक को आता देखकर उन्होंने उस पर पत्थर फेंके और हवाई फायरिंग भी की। वह गांव में शोर मचाता चोरों के पीछे लगा रहा। मजबूरन चोरों को भैंस छोड़कर फरार होना पड़ा। उसने बताया कि पिकअप गाड़ी में पांच लोग सवार थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed