फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition parties target Aam Aadmi Party over power crisis

बरसा विपक्ष: शिअद ने कहा- दिल्ली मॉडल ने पंजाब की बिजली कर दी गुल, भाजपा बोली- सरकार ने अप्रैल फूल का तोहफा दिया

Thu, 28 Apr 2022 10:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 10:24 PM IST
सार

जीवन गुप्ता ने भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल चुनाव से पहले पंजाब की जनता को 24 घंटे निर्वाध बिजली व 300 यूनिट मुफ्त देने का दावा करते थे लेकिन डेढ़ महीने में ही आम आदमी पार्टी का झूठ सबके सामने आ गया है।

विज्ञापन
Opposition parties target Aam Aadmi Party over power crisis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में प्रचंड गर्मी के बीच लगातार लग रहे बिजली कट को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोल दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने सरकार को घेरते हुए तंज कसा है कि दिल्ली मॉडल ने पंजाब की बिजली गुल कर दी है। भाजपा ने कहा है कि 300 यूनिट फ्री बिजली के नाम पर सरकार ने अप्रैल फूल का तोहफा दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी ने यह बदलाव करने का वादा किया था तो इससे न केवल राज्य की कृषि और औद्योगिक अर्थव्यवस्था का विनाश होगा, बल्कि आम आदमी की कठिनाइयों का भी कारण बनेगा। बिजली के ब्रेक डाउन ने साबित कर दिया है कि आप के पास पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को आत्मनिर्भर बनाने का कोई विजन डाक्यूमेंट नहीं है। 
विज्ञापन


इन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के वादे के साथ पंजाबियों को मूर्ख बनाया है। भूंदड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से बिजली की स्थिति की समीक्षा और अपने राज्य को व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब बिजली के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंजाब में रोजाना 10 से 12 घंटे के लग रहे बिजली के कटों को लेकर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल चुनाव से पहले पंजाब की जनता को 24 घंटे निर्वाध बिजली सप्लाई के साथ 300 यूनिट प्रति महीना मुफ्त देने के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकते थे लेकिन डेढ़ महीने में ही पंजाब में आम आदमी पार्टी का झूठ सबके सामने आ गया है। मुफ्त बिजली तो दूर भगवंत मान जनता को 24 घंटे बिजली देने से भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed