फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition in Haryana demands compensation for crops damaged by unseasonal rains

हरियाणा: बेमौसम बारिश से खराब फसलों को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना, विशेष गिरदावरी की मांग

Mon, 24 Jan 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 10:55 PM IST
सार

विपक्षी नेताओं ने सरकार से किसानों का पहले वाला मुआवजा जारी करने की भी मांग की है। वहीं इन दिनों हुई बारिश पर कहा है कि नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए।

विज्ञापन
Opposition in Haryana demands compensation for crops damaged by unseasonal rains
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में चल रही बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मसले को लेकर विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने मांग की है कि खराब फसल की विशेष गिरदावरी कराई जाए। साथ ही पिछली खराब फसल का मुआवजा जल्द जारी किया जाए।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले लगभग 2 हफ्ते से लगातार रुक-रुककर बारिश से आलू समेत सब्जी की कई फसलें तो पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। गेहूं और सरसों के किसानों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ा है। नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि लेकिन ना बीमा कंपनियों की तरफ से और ना ही सरकार द्वारा उनके नुकसान की भरपाई की जाती। पिछले सीजन में भी ज्यादा बारिश और जलभराव की वजह से साढ़े पांच लाख एकड़ से ज्यादा फसलें खराब हुईं थीं, लेकिन आज तक किसान मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। जलभराव की निकासी के लिए भी फौरन व्यवस्था करनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण की वजह से आइसोलेशन में हैं लेकिन जल्द ही स्वस्थ होकर किसानों के बीच पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले नुकसान का मुआवजा दें, ताजा की विशेष गिरदावरी हो : कुमारी सैलजा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि तेज बारिश व खेतों में पानी जमा होने से किसानों की लगातार दो फसलें बर्बाद हो गई हैं। पहले धान व कपास की फसल बर्बाद हुई और अब सब्जियों व सरसों की फसल में बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार मूकदर्शक बनी है। ऐसे में कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार धान व कपास की फसल खराब होने की एवज में जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान करे और ताजा खराबे की विशेष गिरदावरी के आदेश दे।


कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकारी आकलन के मुताबिक विशेष गिरदावरी के बाद तैयार रिपोर्ट से पता चला है कि किसानों को 350 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है, लेकिन किसान विरोधी प्रदेश सरकार इस राशि को जारी करने के प्रति गंभीर नहीं है।

Opposition in Haryana demands compensation for crops damaged by unseasonal rains
अभय चौटाला - फोटो : पीटीआई

सूरजमुखी का बीज उपलब्ध नहीं : अभय चौटाला

इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने तीन दिन से चल रही बेमौसम भारी बारिश के कारण खेतों में जलभराव और तेज हवा चलने से फसलों के खराब होने पर चिंता व्यक्त की है। चौटाला ने मांग की कि तुरंत किसानों को मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनवरी के महीने में हुई बेमौसम बरसात से जहां आलू, गेहूं, टमाटर, पशु चारे आदि की फसल को नुकसान पहुंचा वहीं तेज हवा चलने से सरसों, तोडिया की फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई हैं। चारे की फसल खराब होने से पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। सूरजमुखी का बीज अगर मिल भी रहा है तो वो बहुत महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed