फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition congratulated Charanjit Singh Channi as well as reminded promises of Congress

पंजाब को मिला नया मुख्यमंत्री: चरणजीत सिंह चन्नी को विपक्ष ने दी बधाई लेकिन वादों की सूची भी याद दिलाई

Tue, 21 Sep 2021 03:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 03:02 AM IST
सार

पंजाब को सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया। विपक्षी दलों ने उन्हें मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद बधाई दी लेकिन सभी दलों ने कांग्रेस के पुराने वादों की सूची भी याद दिला दी और इन वादों को जल्द पूरा करने की मांग तक कर डाली।  

विज्ञापन
Opposition congratulated Charanjit Singh Channi as well as reminded promises of Congress
राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक व नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला मजबूरी में लिया है। कांग्रेस में मचे घमासान पर कुछ समय के लिए विराम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने कहा पंजाब में कांग्रेस के हाईकमान के फैसले से दूसरे कद्दावर नेताओं को भी नसीहत लेनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि हरीश रावत विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को चेहरा बना चुनाव लड़ने की जो बात कही गई है, उससे कांग्रेस की नीयत साफ हो गई है कि उनके मन में कुछ और ही चल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना कर कांग्रेस ने जो दांव खेला है वो उन्हें उल्टा पड़ने वाला है। कांग्रेस इसे ऐतिहासिक फैसला बता रही है लेकिन यह ऐतिहासिक न होकर कलह को कुछ समय तक शांत करने का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सभी वादे पूरे करें चन्नी: हरपाल सिंह चीमा
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह वर्ष 2017 के सभी चुनावी वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के कथित घोटाले के आरोपी मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को जेल भिजवाएंगे, जिसे सत्ताधारी कांग्रेस अब तक बचाती आई है।

चीमा सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव गगनदीप चड्ढा के साथ प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने किसानी संघर्ष का हवाला देकर बादल परिवार और अकाली दल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017 में 129 पेजों का घोषणा पत्र जारी कर घर-घर रोजागार, किसान का कर्जा माफ, दलितों को 5-5 मरले के प्लॉट एवं मुफ्त घर और माफिया शासन का अंत करने जैसे अनेक वादे किए थे लेकिन साढ़े चार वर्षों में किसी वादे को पूरा नहीं किया। उम्मीद जताई कि चन्नी इन सभी वादों को पूरा करेंगे।

चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वयं स्वीकारा है कि कैप्टन अमरिंदर फ्लॉप रहे हैं और इसी कारण उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया। चीमा ने कहा कि कांग्रेस को वादे पूरे करके दिखाने होंगे। केवल चेहरा बदलकर पंजाब के लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। 

छात्रवृत्ति घोटाला में तुरंत कार्रवाई करें मुख्यमंत्री: शिअद
शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करें। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चन्नी को बधाई देते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने कहा कि भले ही चन्नी कांग्रेस आलाकमान द्वारा दलित मुख्यमंत्री के रूप में स्वत: पसंद नहीं थे और हालात के अनुसार उम्मीदवार बनाया गया है लेकिन उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और अनुसूचित जातियों, विशेष रूप से दलित छात्रों के खिलाफ की गई सभी गलतियों को सही करना चाहिए।

टीनू ने कहा कि नए मुख्यमंत्री को साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश देना चाहिए और अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी के आदेश देने चाहिए। दलित छात्रों के खिलाफ धर्मसोत द्वारा किए गए अपराधों को सरकार के पूर्व अतिरिक्त प्रधान सचिव द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में सूचीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed