फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opposit parties stand against cm hooda announcement

मुख्यमंत्री हुड्डा के दावों की विपक्ष ने खोली पोल

Fri, 07 Mar 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
opposit parties stand against cm hooda announcement

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ स्टंट होता है। वोट हासिल करने का एक जरिया होता है। कांग्रेस ने कभी भी अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया। वैसे भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई नहीं बात नहीं होती।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने गरीबी खत्म करने का नारा दिया था। मगर आज ज्यादा लोग गरीब हो गए हैं। कभी बच्चे स्कूल जाते थे तो 5 पैसे,10 पैसे मिलने पर खुश होते थे। अब कितने ही पैसे दे दो, कुछ आता ही नहीं है।
विज्ञापन


महंगाई इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस ने तो देश को बर्बाद करके रख दिया है। आजकल राहुल गांधी कभी रिक्शावालों से मिलते हैं तो कभी आदिवासी महिलाओं से मिलते हैं। उन्होंने दस साल पहले क्यों नहीं किया। अब उन्हें कैसे चिंता हो गई? अब राहुल गन्नौर पहुंचे थे तो किसानों को अपनी बात कहने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'न टीचर हैं और न शिक्षा, ये कैसा शिक्षा का हब'

opposit parties stand against cm hooda announcement

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि हम शिक्षा का हब बनाएंगे। आज स्कूलों में न टीचर हैं और न शिक्षा। आधे से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं।

एसवाईएल नहर बनाने का वादा हर घोषणा पत्र में किया जाता है मगर कांग्रेस ने यह नहर नहीं बनाई। कानूनी तौर पर इस नहर को बनाने में कोई अड़चन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि पंजाब सरकार इस नहर को बनाए। अगर एक साल के भीतर पंजाब यह नहर न बनाए तो केंद्र इसे अपने खर्च पर बनाए।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लेकर अब तक केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है। हांसी-बुटाना नहर पर सरकारी धन खर्च कर दिया मगर पानी नहीं चला। यह नहर सिर्फ कमीशन खाने के लिए बनाई गई। यह नहर बनाने से पहले पंजाब, राजस्थान और बीबीएमबी से बात कर लेते। यह नहर जमीन से नीचे बनाई गई जबकि ऐसा नहीं होता है। अगर कभी बरसात ज्यादा हो गई तो अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र जिले डूब जाएंगे।

कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : भाजपा

opposit parties stand against cm hooda announcement
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया। इस बजट में भी कांग्रेस सरकार ने कोई विजन नहीं दिया है। इस सरकार की नींव ही बेईमानी और जोड़-तोड़ से पड़ी थी।

कांग्रेस ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जब अपने पद की शपथ ली थी, तब वादा किया था कि दो साल के भीतर प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

जब दो साल पूरे हुए तो फिर दो साल बढ़ा दिए। अब नौ साल हो गए हैं मगर जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिली। उद्योग लगाकर लाखों बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था मगर उद्योग ही फेल हो गए। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए तड़प रहे हैं।

कांग्रेस का घोषणा पत्र कंप्यूटर का कागज होता है : हजकां

opposit parties stand against cm hooda announcement
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांघ्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ कंप्यूटर का कागज होता है। कोई वादा पूरा नहीं किया गया। घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए गए थे मगर कहीं पर विकास नजर नहीं आता।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। स्कूलों की हालत खस्ता है। टीचर नहीं हैं। स्कूलों में एजूसेट खराब पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रथ यात्रा निकाली थी, तब प्रदेश की हालत जानी थी।

यात्रा के दौरान देखा कि अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। मरीज धक्के खा रहे हैं। प्रदेश में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। घोषणाएं पूरी नहीं हुईं, इसलिए लोग मुख्यमंत्री की रैलियों में आक्रोश दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री को तीन स्तरीय सुरक्षा में चलना पड़ रहा है। उद्योग धंधे चौपट होकर रह गए हैं।

कांग्रेस के वादे गंभीर नहीं होते हैं : आप

opposit parties stand against cm hooda announcement

आम आदमी पार्टी के हरियाणा चुनाव प्रभारी योगेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र गंभीर नहीं होते हैं। लोगों को लुभाने वाले होते हैं। कांग्रेस के वादों पर हंसी आती है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति खराब है। शिक्षा की गुणवत्ता नीचे गिर चुकी है। भ्रष्टाचार में यह सरकार आकंठ डूबी हुई है।

वादे कभी पूरे नहीं किए : बसपा
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन ने कहा कि कांग्रेस कभी भी वादे पूरे नहीं करती। वादे गरीबों के लिए करते हैं, फायदा अमीरों को पहुंचाते हैं। पेट्रोल, डीजल का रेट बढ़ाते रहते हैं, जिसका असर किसान, गरीब व्यक्ति पर पड़ता है। गरीब महंगाई से पिस रहा है। गरीबी दूर करने का वादा किया जाता है मगर गरीबों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed