{"_id":"68d60346bad2c1833a044299","slug":"operation-end-game-dubai-gujarat-connection-assets-worth-rs-307-crore-attached-2025-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन एंड गेम: दुबई से गुजरात कनेक्शन, 307 करोड़ की संपत्ति अटैच; लाॅरेंस गैंग को जाती थी मंथली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन एंड गेम: दुबई से गुजरात कनेक्शन, 307 करोड़ की संपत्ति अटैच; लाॅरेंस गैंग को जाती थी मंथली
Fri, 26 Sep 2025 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:59 PM IST
सार
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में इस अवैध नेटवर्क को चलाने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का संरक्षण मिल रहा था। रिंकू के करीबियों ने खुलासा किया है कि इस संरक्षण के एवज में हर महीने करीब 5 करोड़ की राशि लॉरेंस ग्रुप को जाती थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन एंड गेम के मास्टरमाइंड दुबई और जॉर्जिया से बैठकर पूरे उत्तर भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे थे। यह खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में हुआ है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार दुबई में बैठे कृष लक्ष्मीचंद शाह, आरआर और संजय इस नेटवर्क को सीधे तौर पर ऑपरेट कर रहे थे।
ईडी ने इस मामले में मास्टरमाइंड की 307 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। इसमें दुबई में जमीन, फ्लैट, विला और बैंक बैलेंस शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के ज्यादातर मास्टरमाइंड गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। ईडी की हिरासत में लिए गए नंद किशोर उर्फ रिंकू ने पूछताछ में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई किंगपिन का खुलासा किया है जिन्होंने बीते 10 से 15 साल में सट्टेबाजी के जरिये करोड़ों की संपत्ति बनाई है। रिंकू दिल्ली में प्रवीण और दुबई में बैठे मास्टरमाइंड आरआर के संपर्क में था। इसके अलावा संजय खुराना उर्फ संजय-45 भी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में इस नेटवर्क को बड़े स्तर पर चला रहा था। पंचकूला में यह नेटवर्क नानक संभालता है।