भारतीय सेना में खुली भर्ती, ज्वाइन कीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फौज में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को दलालों के चक्कर में फंसकर पैसा देने की जरूरत नहीं है। भर्ती पूरी तरह से मेरिट पर होगी और सारी भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
भारतीय फौज के डायरेक्टर (भर्ती) कर्नल जयशील कौशल ने बताया कि भारतीय फौज में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क/ स्टोर कीपर तकनीकी के पदों के लिए खुली भर्ती रैली पांच मई से 12 मई 2014 तक पटियाला स्थित फ्लाइंग क्लब संगरूर रोड पटियाला में होगी।
डायरेक्ट भर्ती के लिए जरूरी है यह
यह भर्ती रैली पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के बेरोजगार नौजवानों के लिए है। आगे बताया कि सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए(
उम्मीदवार का कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो और उम्मीदवार की ओर से 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या बारहवीं पास होनी जरूरी है। कम से कम 33 फीसदी अंक हरेक विषय में जरूरी हैं या उम्मीदवार बाहरवीं पास होना चाहिए। किसी भी जाति के उम्मीदवार को छूट नहीं दी जाएगी।
फौज में भर्ती का ये है शेड्यूल
भारतीय फौज के डायरेक्टर (भर्ती) कर्नल जयशील कौशल ने आगे बताया कि पांच मई 2014 को मानसा जिले के जनरल ड्यूटी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी।
छह मई को पटियाला जिले के, सात को बरनाला व फतेहगढ़ साहिब जिले के, आठ मई को संगरूर के और 9 को संगरूर, पटियाला, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर और सिपाही तकनीकी के पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।