बुला रही है भारतीय सेना, सेलरी लीजिए-देशसेवा कीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना आपको बुला रही है। 10 दिन तक सेना में खुली भर्ती होगी। खिलाड़ियों को छूट मिलेगी। सैलरी लीजिए-देशसेवा कीजिए।
अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला जिलों व केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवकों की सेना में भर्ती के लिए 21 से 30 जुलाई तक राजीव गांधी खेल स्टेडियम अंबाला शहर में सेना भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कद में 2 सेंटीमीटर, भार में 5 किलोग्राम, सीने में 3 सेंटीमीटर छूट के साथ लिखित परीक्षा में पास होने पर प्रतियोगिता के स्तर के मुताबिक 5 अंक से लेकर 20 अंक तक बोनस के रूप में शामिल किए जाएंगे।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विलेश राणा ने बताया कि इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सेना क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडण्समैन और सैनिक टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की जायेगी।
प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा भर्ती में बोनस
कर्नल विलेश राणा ने बताया कि 21 जुलाई को अम्बाला तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी और यह भर्ती सैनिक सामान्य, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडसमैन और टैक्निकल पदों के लिए होगी।
इसी प्रकार 22 जुलाई को अंबाला जिला की बराड़ा और नारायगढ़ तहसील, कैथल जिला के गुहला और पुण्डरी तहसील तथा पंचकूला जिला और चंडीगढ़ के युवाओं की उक्त चारों पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार 23 जुलाई को कैथल जिला के फतेहपुर और कैथल तहसीलों, 24 जुलाई को यमुनानगर जिला की सभी तहसीलों, 25 जुलाई को करनाल जिला की सभी तहसीलों ओर 26 जुलाई को कुरुक्षेत्र जिला की सभी तहसीलों के युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम है।
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को ही हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के युवाओं की डीएससी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भर्ती में हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों के युवा भाग नहीं ले सकते।