{"_id":"5e0e17a08ebc3e87b3689f01","slug":"op-chautala-s-meeting-with-party-workers-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी चौटाला का छलका दर्द, बोले- उम्र के हिसाब से मेरी सजा हो चुकी है पूरी, फिर भी नहीं छोड़ रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी चौटाला का छलका दर्द, बोले- उम्र के हिसाब से मेरी सजा हो चुकी है पूरी, फिर भी नहीं छोड़ रही सरकार
Thu, 02 Jan 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कैथल के आरकेएम पैलेस में जिले के मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उनका दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र के हिसाब से सजा पूरी हो चुकी है। 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों को सरकार की ओर से छोड़ दिया जाता है, जबकि वे 85 साल से ऊपर के हो चुके हैं। उन्हें रात को 12 बजे अस्पताल से जेल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
सरकार पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उन्हें कम ही दिन मिले हैं, इसलिए वे सभी जिलों में जाकर जिला स्तर पर मुख्य कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन मजबूत करने की आप सबकी जिम्मेदारी है। जब संगठन मजबूत होगा तो न केवल हरियाणा प्रदेश बल्कि समूचे राष्ट्र स्तर पर सत्ता परिवर्तन होगा। तभी हम चौधरी देवीलाल के सपने को साकार कर पाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सरदार नछतर सिंह मल्हान, इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, एडवोकेट शशी वालिया, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसमेर तितरम, हलका प्रधान संजीव छौत, अनिल तंवर, ओमप्रकाश काला, शमशेर कुराड़, बलबीर मटौर, मोनी बालू, रणबीर फौजी, सिद्धाथ सैनी, सुभाष बड़सीकरी, प्रदीप सिंहमार समेत कई इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।