फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only 10% fee was deposited, how to teach

10 फीसदी फीस ही जमा हुई, कैसे पढ़ाएं

Mon, 27 Apr 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Only 10% fee was deposited, how to teach
पंचकूला। पंचकूला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की प्रेसिडेंट नीरा सिंह ने हरियाणा माध्यमिक शिक्षा के डायरेक्टर जनरल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि स्कूलों को मिलने वाली फीस की 10 फीसदी ही वसूली हो पाई है। इससे स्कूल चलाना वबच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिभावक तब तक भुगतान नहीं करेंगे जब तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई निर्देश नहीं दिया जाएगा। वे स्वेच्छा से लॉकडाउन अवधि को शुल्क मुक्त अवधि के रूप में ले रहे हैं क्योंकि इस पर विभाग के दिशानिर्देशों का इंतजार है। ऐसे हालात में शिक्षकों और कर्मचारियों (सुरक्षा गार्ड, माली, ड्राइवर, चपरासी और स्वीपर आदि) को नियमित रूप से वेतन का भुगतान करने में वे असक्षम हैं। हरियाणा सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि भुगतान नहीं कर सकते, उन्हें भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। स्वैच्छिक भुगतान होने के कारण अधिकांश लोग भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यदि स्कूल शुल्क का भुगतान केवल लॉकडाउन अवधि के लिए स्वैच्छिक किया जाता है और फिर लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मासिक किश्तों में भुगतान किया जाता है, तो स्कूल ऋण लेने और वेतन भुगतान करने में सक्षम हो सकते हैं। वहीं अगर इस आदेश पर विचार नहीं किया गया तो उन्हें कर्मचारियों को नो पे लीव पर भेजना होगा। वहीं यह कहा कि परिवहन व्यय वर्ष भर में न केवल डीजल व्यय के रूप में होता है, बल्कि मासिक ईएमआई का भुगतान बैंकों, राज्य परमिट, बीमा, कर और जीपीआरएस और सीसीटीवी आदि से संबंधित मासिक खर्चों के लिए भी होता है। कंडक्टर्स और ड्राइवर्स की सैलरी भी नियमित रूप से दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed