{"_id":"5d2305108ebc3e6cf035cb5d","slug":"online-bus-ticket-booking-system-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः अगले महीने से घर बैठे बुक करा सकेंगे बस टिकट, एनआईसी ने तैयार किया सॉफ्टवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः अगले महीने से घर बैठे बुक करा सकेंगे बस टिकट, एनआईसी ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
Mon, 08 Jul 2019 02:26 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
online shopping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से लांग रूट पर चलने वाली बसों में सफर करने वालों को अब टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। यात्री घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक कर साथ के साथ पेमेंट भी कर सकेंगे। अगले माह से प्रशासन ऑनलाइन टिकटिंग की व्यवस्था शुरू करने की कवायद में है। शहर से अन्य प्रदेशों को जाने वाली लांग रूट की बसों के लिए यात्रियों को पहले बस अड्डे आकर टिकट लेना पड़ता है। इसके लिए यात्रियों को काफी देर तक लाइनों में भी लगना पड़ता है।
ऑनलाइन सुविधा हो जाने से पेमेंट के साथ ही इससे यात्रियों को बसों की टाइमिंग का भी पता चल जाएगा। इससे यात्रियों को बस के लिए वेट नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि हम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऑनलाइन व्यवस्था करने के लिए साफ्टवेयर तैयार हो गया है। बस कुछ टेक्निकल इश्यू हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। इसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
एनआईसी ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। एनआईसी ने इसका काम पूरा किया है और जल्द ही प्रशासन इस सर्विस को शुरू कर देगा। इससे लांग रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।