{"_id":"5bbb716e867a55285719ee34","slug":"one-time-settlement-policy-will-be-announced-soon-said-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान- अवैध निर्माण पर वनटाइम सेटेलमेंट पॉलिसी जल्द होगी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान- अवैध निर्माण पर वनटाइम सेटेलमेंट पॉलिसी जल्द होगी घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के तमाम शहरों में बनीं अवैध इमारतों को रेगुलर करने के लिए जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाई जाएगी। सिद्धू ने पॉलिसी को लेकर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला के मेयर के साथ म्यूनिसिपल भवन में बैठक की। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह अभी पॉलिसी पर कुछ बोल नहीं सकते। लेकिन कैबिनेट की अगली बैठक में पॉलिसी रखी जाएगी।
विज्ञापन
ताकि अवैध निर्माण को रेगुलर किया जा सके। सिद्धू ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार के सौ साल अप्रैल 2019 में हो रहे हैं। लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने बड़े आयोजन के लिए कुछ नहीं किया। जलियांवाला बाग के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बोर्ड है, जिसके प्रमुख पीएम नरेंद्र मोदी हैं, इसमें पंजाब के सीएम और राज्यपाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मई से अब तक बोर्ड में तीन ट्रस्टी नियुक्त नहीं हो पाए हैं। केंद्र सरकार समागम के लिए सात करोड़ जारी कर चुकी है, पर जब तक वे इजाजत नहीं देते, हम कुछ नहीं कर सकते। या वे खुद कुछ कराएं, या पंजाब सरकार को इजाजत दें, तभी कुछ हो सकता है। सिद्धू ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने लाल किले की तरह जलियांवाला बाग को कॉन्ट्रैक्ट पर देने की कोशिश की, तो यह नहीं होने दिया जाएगा। वह इसका विरोध करेंगे। अगर कोई कॉरपोरेट अपनी मर्जी से इसके सौंदर्यीकरण के लिए कुछ करना चाहता है तो उसका स्वागत है।
विज्ञापन