फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Thousand Crore Rupees of Haryana Vidyut Prasaran Nigam Limited in Yes Bank

यस बैंक में हरियाणा सरकार के ढाई हजार करोड़ फंसे, सुरजेवाला का ट्वीट- यह संयोग या प्रयोग

Sat, 07 Mar 2020 08:13 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Mar 2020 08:13 PM IST
सार

  • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के करीब एक हजार करोड़ भी इसमें शामिल।
  • सुरजेवाला का ट्वीट- यह संयोग या प्रयोग, खेमका ने भी कसा तंज।

विज्ञापन
One Thousand Crore Rupees of Haryana Vidyut Prasaran Nigam Limited in Yes Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पूंजी की कमी से जूझ रहे यस बैंक में हरियाणा सरकार के भी लगभग 2500 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इसमें करीब एक हजार करोड़ रुपये अकेले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के हैं। पूरी राशि को सरकारी विभागों व निगमों ने तीन महीने के भीतर ही बैंक में जमा कराया है।

विज्ञापन


इतनी बड़ी राशि किसकी अनुमति से व क्यों निजी बैंक में जमा कराई गई, इस पर विभाग घिर गए हैं।  ये विभागों व निगमों का अपना निर्णय है या वित्त विभाग के निर्देशों पर ऐसा किया गया, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई हैं। सरकार के भीतर इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला ने दो ट्वीट किए हैं। जिसमें यह भी लिखा है कि यह संयोग है या प्रयोग। अशोक खेमका ने यस बैंक की स्थिति को लेकर सिस्टम पर तंज कसा है। सूत्रों के अनुसार निजी बैंक में इतनी बड़ी राशि जमा कराने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशि फंसने से वे नाराज बताए जा रहे हैं। इसकी गाज विभागों व निगमों के अधिकारियों पर गिर सकती है। ढाई हजार करोड़ फंसने से विभागों, निगमों का वित्तीय ढांचा गड़बड़ा सकता है। नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा है कि आरबीआई ने यस बैंक को वीक गवर्नन्स व पूंजी क्वॉलिटी के गलत आंकलन बारे 22 सितंबर, 2019 को पत्र लिखा था। यस बैंक 12 फरवरी, 2020 को स्टॉक एक्स्चेंज से पूंजी तलाशता रहा पर नहीं मिली। फिर भी महीना भर पहले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने 1,000 करोड़ डूबते बैंक में क्यों जमा कराए? संयोग है या प्रयोग?

हरियाणा के और कितने विभाग, जिन्होंने पिछले 3 महीने में यस बैंक में सरकार का पैसा जमा कराया? ये कितने हजार करोड़ है? डूबते बैंक में ये पैसा किस सत्ताधारी के हुकम से जमा करवाया गया? हरियाणा के विभागों, बोर्ड, कार्पोरेशन का कुल कितना धन यस बैंक में जमा कराया गया है? मुख्यमंत्री जबाब दें !

खेमका का तंज, कब तक ऐसे ही चलेगा
अशोक खेमका ने यस बैंक मामले में ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि कितनी ही कंपनियों का दीवाला निकल रहा है। अंत में नुकसान आम जनता या लेनदारों का। प्रमोटर, ऑडिटर, रेटिंग एजेंसी, ट्रस्टी, रेगुलेटर का दीवाला होते कभी सुना? घुमावदार बातों से डकैतियों पर पर्दा डाला जाता है। डराया जाता है सजा दिलाने से अर्थव्यवस्था चरमराएगी। कब तक ऐसे ही चलेगा?

ऊर्जा मंत्री ने ली जानकारी
ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने मामला सामने आते ही एसीएस ऊर्जा व एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम से पूरी जानकारी ली। एसीएस ऊर्जा ने इससे अनभिज्ञता जताई तो एमडी ने मंत्री को बताया कि निगम की राशि एक हजार करोड़ से कम हैं। बैंक से संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed