{"_id":"49c0099c40e01ec9ee1d98cb6a20f691","slug":"one-night-stealing-two-stores-in-sector-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो दुकानों पर हाथ साफ कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो दुकानों पर हाथ साफ कर गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Mon, 10 Mar 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिहायशी इलाकों में लगातार वारदात करने के बाद चोरों ने अब दुकानों की ओर फिर से रुख कर लिया है।
सेक्टर-आठ में चोरों ने शनिवार को एक ही रात में दो दुकानों में वारदात को अंजाम दिया और दुकान मालिकों को अगली सुबह रविवार को घटना का पता चला। दोनों जगह चोरों ने शटर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया था।
ऑटो रिपयेरिंग की दुकान चलाने वाले विपिन लूथरा ने बताया कि रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे थे।
इसके बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो लगभग 15 बैटरी और चार्जर गायब थे। इस घटना से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लूथरा ने बताया कि गल्ले में 25 हजार रुपये थे, लेकिन चोरों ने गल्ले को हाथ तक नहीं लगाया।
इसी तरह कार रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले कटोच के यहां से भी चोर बैटरी ले उडे़। चोर उनकी दुकान से बैटरी और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।