फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One man shot dead and one injured in Firozpur of Punjab

गांव के नाके पर बोलेरो रोकने पर विवाद, दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 21 Apr 2020 09:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
One man shot dead and one injured in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना मक्खू के अंतर्गत गांव टिली बोदला में कोरोना वायरस को लेकर नाका लगाकर बैठे दो युवकों पर एक व्यक्ति ने गोली दाग दी। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। उधर थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़ित युवक जगजीत सिंह (20) पुत्र अवतार सिंह निवासी टिली बोदला के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते गांव में नाकाबंदी की गई थी। नाके पर जगजीत और उसका साथी जज सिंह पुत्र अजैब सिंह तैनात था। इसी दौरान गांव कूदू वाला की तरफ से एक बोलेरो कार उनके गांव टिली बोदला की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार उनके गांव के पास पहुंची तो उन्होंने रोककर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


कार में लखविंदर सिंह, राजबीर सिंह निवासी हरिके और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। इसी दौरान गांव टिली बोदला निवासी सर्बजीत कौर, राजविंदर कौर और गुरजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। सर्बजीत कौर ने कहा कि ये लोग उनके घर पर आते-जाते हैं इन्हें क्यो रोका है। शोर सुनकर गांव के ग्रामीण भी वहां पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी राजबीर सिंह ने अपनी पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दागना शुरू कर दिया। जज सिंह के सीने में एक गोली लगी जबकि दूसरी गोली उसकी बाजू पर लगी। इसी तरह एक गोली जगजीत सिंह की कोहनी को छूकर निकल गई। दोनों घायल हो गए। ग्रामीण दोनों घायलों को मक्खू के एक निजी अस्पताल में ले गए।


वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख मोगा रेफर कर दिया। रास्ते में जज सिंह की मौत हो गई। उधर, थाना मक्खू पुलिस के एएसआई दीप सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed