फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one IPS nad12 writers will get award

आईपीएस फारुखी सहित 12 साहित्यकार होंगे सम्मानित

Thu, 28 Nov 2013 07:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
one IPS nad12 writers will get award

पंजाबी सप्ताह के समापन समारोह पर पंजाबी, हिंदी और उर्दू के 12 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


साहित्यकारों का सम्मान प्रदेश के शिक्षा और भाषा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका 7 दिसंबर को रामपूरा फूल में करेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी सप्ताह 22 नवंबर से शुरू था। भाषा विभाग ने वर्ष 2011 के दौरान प्रकाशित पंजाबी, हिंदी और उर्दू की साहित्यिक पुस्तक पुरस्कार 2012 की घोषणा की है।

इसमें सात पंजाबी, तीन हिंदी और दो उर्दू की पुस्तकें सर्वोत्तम पुरस्कारों के लिए चुनी गई हैं। शिक्षा मंत्री मलूका साहित्कारों को 21,000 नगद, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


पंजाबी का प्रतिष्ठित गुरमुख सिंह मुसाफिर पुरस्कार शायर सागर डा. मनमोहन सिंह दाऊ  को, भाई वीर सिंह पुरस्कार निंदर घुंघयाणवी, प्रिंसिपल तेजा सिंह पुरस्कार (संपादन) गीतां दा काफिला सरबजीत सिंह विरदी, डा. अत्तर सिंह पुरस्कार (आलोचना) शब्द सिद्धांत ते संवाद आत्मा सिंह रंधावा को, एमएस पुरस्कार (ज्ञान साहित्य) आर्ट तो बंदगी तक प्रो. हरपाल सिंह पन्नू को ईश्वर चंद नंदा पुरस्कार (नाटक एकांकी) खम्भा दी तलाश डा. साहिब सिंह, श्री गुरु हर कृष्ण पुरस्कार (बाल साहित्य) चंद दी बर्फी डा. गुरमिंदर सिद्धू को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि तीन हिंदी ज्ञानी संत सिंह पुरस्कार (कविता) बहुत कुछ अनुत्तरित डा. शशि प्रभा, ज्ञानी ज्ञान सिंह पुरस्कार (जीवनी/सफरनामा) वरिष्ठ नागरिक- अद्भुत अनुभव यशपाल बांगिया और बाल साहित्य पुरस्कार उपकार का मूल्य विजय कुमार को दिया जाएगा।


उन्होंने आगे बताया कि दो उर्दू साहिर लुधियाणवी पुरस्कार (नज़म) थोड़ा सा मैं फय्याज फारूकी (आईपीएस) और महमूद सिरानी पुरस्कार (आलोचना) तनकी-ओ-तासुर डा. मुहम्मद इकबाल को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed