{"_id":"58667adb4f1c1bd606eeb3b2","slug":"on-new-year-extended-amritsar-central-jail-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर बढ़ाई गई अमृतसर सेंट्रल जेल की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर बढ़ाई गई अमृतसर सेंट्रल जेल की चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 30 Dec 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
जेल
नववर्ष पर जहां शहर में जहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं अमृतसर सेंट्रल जेल की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस ऐसे गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है, जो पेरोल पर जेल से बाहर आकर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे गैंगस्टरों की सूची जेल प्रबंधन ने जिला पुलिस को सौंपी है। जेल सुपरिंटेंडेंट आशीष कपूर का कहना है कि जेल के भीतर बंद गैंगस्टरों के बीच किसी तरह से लड़ाई झगड़ा न हो, इसके लिए उन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
विज्ञापन
कुछ गैंगस्टरों को सुरक्षा के मद्देनजर दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का काम चल रहा है। कुछ गैंगस्टरों के बारे में जानकारी मिली है कि वे शहर छोड़कर दूसरे शहरों में वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन