फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   omg: pitcher full of silver coins found in excavations

omg: खुदाई में मिला खजाना, आंखें फटी रह गईं

Thu, 12 Mar 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) Updated Thu, 12 Mar 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
omg: pitcher full of silver coins found in excavations

पंजाब के फिरोजपुर जिले में खुदाई में खजाना मिलने से लोगों की आंखें फटी रह गईं। सभी खजाने पर टूट पड़े। खजाना चांदी के सिक्कों की शकल में था। रेलवे स्टेशन के सामने सेम नाले के पुल के नजदीक हराज रोड पर सीवरेज की खुदाई करने के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला। इसमें लगभग बारह किलो चांदी के सिक्के थे। लोगों ने सिक्के देखते ही उस पर टूट पड़े और लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस को सूचित करने पर मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ सिर्फ तीन किलो सौ ग्राम चांदी के सिक्के हाथ लगे। पुलिस ने जेबीसी मशीन के चालक और ठेकेदार को हिरासत में लिया है क्योंकि चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से सिक्के बरामद हुए। चांदी के सिक्कों की कीमत चार लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि सीवरेज डालने का कार्य चल रहा है। हराज रोड पर खुदाई के समय चांदी के सिक्कों से भरा हुआ घड़ा मिला। मशीन जमीन खोद रही थी कि घड़ा टूट गया और चांदी के सिक्के बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्के सन 1905 के बने हुए हैं। जब पुलिस को सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंची जब तक लोग चांदी के सिक्के ले जा चुके थे। पुलिस के हाथ सिर्फ तीन किलो सौ ग्राम सिक्के हाथ लगे हैं। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो सिक्के लेकर भागे हैं। फिलहाल एरिया को सील कर दिया है।


जिला व पुलिस प्रशासन की निगरानी में खुदाई होगी। यहां पर और सामान मिलने की उम्मीद है। पुराने समय में यहां पर सोना व चांदी जमीन के नीचे दबाई हुई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed