फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   omg! Nylghau Spent Night on Bed

omg! बेड पर सोया जानवर, जागते रहे घर के लोग

Tue, 13 Jan 2015 11:19 AM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 13 Jan 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
omg! Nylghau Spent Night on Bed

एक नील गाय ने नरम-नरम बेड पर रात बिताई। वह बेड पर सोती रही और जिसके बेड पर सो रही थे, वे रात भर जागते रहे। ऐसा हुआ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी बौबी सिंह के घर में।

विज्ञापन


हुआ यूं कि कुत्तों के डर से भागती हुई एक नीलगाय जंगल से भटक गई और संत नगर निवासी बौबी सिंह के घर पहुंच गई। नीलगाय इस कदर सहमी हुई थी कि वह एक बार बेडरूम में घुसी तो वहां से हिली नहीं। उसने सारी रात बेड पर बिताई।
विज्ञापन


नीलगाय के घर में घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई। उसे डर था कि कोई व्यक्ति नील गाय को मार न दे। बौबी सिंह के परिवार ने नील गाय की रात भर खूब सेवा की और उसे खाने को हरा घास तथा पानी भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ले गई नीलगाय को

omg! Nylghau Spent Night on Bed

एनिमल हेल्पलाइन मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने जंगलात विभाग को फोन पर सूचना दी। विभाग की टीम 20 घंटे बीत जाने के बाद पहुंची। डिप्टी वन रेंज अधिकारी झज्जू राम और वन रेंज अधिकारी गुरबंत सिंह के नेतृत्व वाली सात सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे नील गाय को काबू कर लिया और छह कर्मियों की मदद से महिंदरा पिक-अप जीप में लादकर ले गए।

सामान तोड़ा, मांगा मुआवजा
घर के लोगों के अनुसार नीलगाय ने घर में उत्पात भी मचाया। उसने कुछ सामान तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी जब नीलगाय को पकड़ने पहुंचे तो बौबी सिंह ने उनसे मुआवजा मांगा। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मुआवजा देने का काम चिड़ियाघर वालों का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed