{"_id":"2a7041da7fd94e8b9f7a7a4694a43c41","slug":"omg-milk-blowing-from-neem-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! नीम के पेड़ से बह रही दूध की अविरल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! नीम के पेड़ से बह रही दूध की अविरल धारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Mar 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर स्थित गांव लिसान में नीम के पेड़ से निरंतर बह रही मीठे दूध की अविरल धारा ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण इस दूध को बोतलों में भरकर अपने घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऐतिहासिक एवं प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पुराने नीम के पेड़ से पिछले कुछ दिनों से कई जगहों से लगातार दूधनुमा सफेद तरल पदार्थ बह रहा है।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी है। बहुत से लोगों ने इस तरल पदार्थ का स्वाद चखा। उन्होंने बताया कि कड़वे नीम के पेड़ से निकलने वाला यह दूध मीठा है। इसके बाद तो लोगों ने इस दूध को बोतलों में भरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नीम का पेड़ काफी पुराना है और इस बात को जानने का प्रयास किया कि दूध रिसने का कारण क्या है, लेकिन अनेक प्रयासों के बावजूद इसका पता नहीं चल सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज से ठीक चार वर्ष पूर्व भी गांव के राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगे एक पेड़ से ऐसा ही दूधनुमा तरल पदार्थ निकलता था।