फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old lady robbed by 3 people in panchkula

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला को कार में बिठाया और...

Wed, 09 Sep 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 09 Sep 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
old lady robbed by 3 people in panchkula

सब्जी लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला को तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया और लूट लिया। मामला पंचकूला का है। लुटेरे महिला का सोने का कड़ा और अन्य जेवरात उतार जबरन उतार लिए और गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-सात निवासी मूर्ति देवी अपने घर के बाहर सब्जियां खरीदने निकलीं। जब वह रेहड़ी से सब्जियों की खरीदारी कर रही थीं, इसी दौरान वहां दो महिलाएं भी पहुंची। इनमें से एक की उम्र करीब 50 जबकि दूसरे की 32 वर्ष थी।
विज्ञापन


दोनों ने बुजुर्ग से बातचीत शुरू कर दी और उन्हें पहचानने की बात कहते हुए घर तक छोड़ने का झांसा दिया। महिला ने पहले कई बार इंकार किया, लेकिन उन्होंने फिर भी बुजुर्ग को कार में बिठा लिया और सेक्टर-सात में ही थोड़ी दूर आगे जाकर उन्हें कार से नीचे उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास करीब पांच तोले के दो कंगन थे, जिसे महिलाओं ने बातचीत के दौरान निकाल लिए और उन्हें नीचे फेंक दिया। महिला ने बताया कि कार की ड्राइविंग सीट पर एक युवक था जबकि उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं।


पुलिस ने सेक्टर-पांच थाना में मामला दर्ज कर, इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस की ओर से आपराधिक वारदातों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। इससे पहले भी इसी मॉडस ऑपरेंडी के तहत शहर की बुजुर्ग महिलाओं को इसी तरह के गिरोह के सदस्य अपना शिकार बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed