फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   offer: after voting, discount at 300 outlets

वोट करें और पाएं 300 आउटलेट्स पर डिस्काउंट

Tue, 14 Oct 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 14 Oct 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
offer: after voting, discount at 300 outlets

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के यंग इंडियंस (वाईआई) की ओर से वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक मुहिम शुरू की गई है। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सीआईआई वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के चेयरमैन जयप्रकाश एस हसराजनी ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मुहिम को ‘शो द इंक’ का नाम दिया गया है। इसके तहत मतदान करने वाले लोग अपनी अंगुली की फोटो फेसबुक पर टाईडील.इन की आईडी पर भेजकर गिफ्ट वाउचर्स के अलावा आउट्लेट पर डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग दीपावली और अन्य त्योहार मनाते हैं, उसी तरह से लोकतंत्र का यह उत्सव मनाना चाहिए। त्योहारों के सीजन में भी लोगों को मिलने वाली छूट की तर्ज पर मतदान के दिन भी छूट का प्रावधान रखा गया है, ताकि लोग इसे एक त्योहार की तरह मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राईडील के तहत ट्राइसिटी के तीन सौ से अधिक आउटलेट्स पर इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। मतदान के दिन के तीन दिन बाद तक यह मान्य रहेगा।

संस्था के को-चेयरमैन अमित चुघ ने बताया कि यह डिस्काउंट अलग-अलग ब्रांड पर मिलेगा। समीर शर्मा ने बताया कि जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है ऐसे लोग फोन कर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं संस्था की प्रिया मलिक ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed