{"_id":"6387702e41aeba30a77f2293","slug":"objectionable-words-will-be-removed-from-the-names-of-schools-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा फैसला: पंजाब में स्कूलों के नाम से आपत्तिजनक शब्द हटेंगे, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा फैसला: पंजाब में स्कूलों के नाम से आपत्तिजनक शब्द हटेंगे, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मांगा ब्योरा
Wed, 30 Nov 2022 08:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:33 PM IST
सार
राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जा रहे हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस।
- फोटो : फाइल
विस्तार
अब पंजाब के कई स्कूलों के नाम से आपत्तिजनक शब्द जल्द हटेंगे। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सभी स्कूलों से इस संबंध में ब्योरा मांगा गया। विभाग ने अपने आदेश में साफ किया है कि अगर उक्त आदेश के पालन में किसी तरह की कोताही होती है तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों के नाम बदलने की कार्रवाई शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयास से की जा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ स्कूलों के नाम आपत्तिजनक शब्दों पर रखे हैं। जैसे कि कुछ जगह जाति के नाम पर स्कूलों के नाम हैं।
विज्ञापन
यह ठीक नहीं है। वह चाहते हैं कि ऐसे स्कूलों के नाम तुरंत प्रभाव से बदले जाएं। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को आदेश जारी किया है। साथ ही कहा कि स्कूल का नया नाम वह क्या रखना चाहते हैं, इसका प्रस्ताव बनाकर भी उन्हें भेजा जाए। शिक्षा विभाग इस सारी प्रक्रिया को 15 से 20 दिन में पूरा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
याद रहे कि इससे पहले सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का नाम बदलने की भी कार्रवाई की है। पहले विभाग को डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन के नाम से जाना था जबकि अब डायरेक्टर स्कूल शिक्षा कर दिया गया है।
23 जिलों में 20 हजार से अधिक स्कूल
पंजाब के 23 जिलों में 20 हजार से अधिक स्कूल हैं। विभाग के अधिकारियों की माने तो अधिकतर एरिया में प्राइमरी स्कूलों के नामों में इस तरह की दिक्कत आ रही है, जिसे अब शिक्षा विभाग दुरुस्त करने जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर स्पेशल कमेटियां गठित की गईं, जो इस सारी जिम्मेदारी को पूरी करेंगी।
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों पर स्कूल के नाम
राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जा रहे हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।