फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Objectionable chatting with female patient from doctor's mobile

डॉक्टर के मोबाइल से महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक चैटिंग, पति ने लगाए आरोप

Tue, 18 Jun 2019 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Objectionable chatting with female patient from doctor's mobile
सांकेतिक तस्वीर

होशियारपुर के एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ की गई आपत्तिजनक चैट सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष है। वहीं आईएमए का कहना है कि यदि डॉक्टर ने यह करतूत की है तो शर्मनाक है।

विज्ञापन


खुद को कुवैत में रहने वाला एनआरआई बताने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शहर के एक नामी निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की कथित चैट वायरल करते हुए खुद को महिला का पति बताया है और आरोपी डॉक्टर को पीटने की धमकी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कुवैत में रह रहे एनआरआई ने आरोप लगाया है कि होशियारपुर के उक्त डॉक्टर के पास उसकी पत्नी इलाज के लिए आई थी। मरीज के अस्पताल में आने पर उस संबंधी डिटेल नोट की जाती है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर भी लिखा जाता है। आरोपी डॉक्टर ने उसकी पत्नी की बीमारी संबंधी जानकारी के बहाने उससे चैट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में उक्त मोबाइल नंबर व्हाट्सएप पर महिला के पति के पास चल रहा था। डॉक्टर के इरादे भांपते हुए उसके एनआरआई पति ने भी डॉक्टर की बातों का जवाब चैट पर देना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने बातों ही बातों में महिला मरीज को मिलने के लिए आने को कहा। यहां तक उसे पाजामी पहनकर और वैक्सिंग करके आने तक को कह डाला और अपनी फोटो भी चैट के दौरान पोस्ट कर दी। 

पत्रकारों ने व्हाट्सएप पर दिख रहे नंबर पर बात की तो वह आरोपी डॉक्टर ही निकला। डॉक्टर का कहना था कि उनके फोन से किसी और ने चैट करके उन्हें बदनाम करने की साजिश की है और अब उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।

जल्द ही वह इस संबंधी शिकायत करेंगे। उधर, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. राजिंदर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उक्त मुद्दे पर अगर डॉक्टर की गलती हुई तो आईएमए उसका साथ नहीं देगा। 


एसएसपी से डॉक्टर की शिकायत 
होशियारपुर के एक नामी नर्सिंग होम के डॉक्टर की ओर से महिला मरीज को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट करने के मामले में पीड़िता और उसके पारिवारिक सदस्यों ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दी। पीड़िता के साथ शिवसेना बाल ठाकरे के जिला प्रभारी सर्बजीत तथा सिटी प्रधान जावेद खान भी मौजूद थे। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed