फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oath Ceremony of Newly Elected Councillors of Chandigarh Municipal Corporation

चंडीगढ़: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से भिड़े बबला

Sat, 01 Jan 2022 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:17 PM IST
सार

इस बार आम आदमी पार्टी के सबसे अधिक 14 पार्षद निगम में पहुंचेंगे। 35 पार्षदों के निगम में मात्र पांच पार्षद ही दोबारा दिखेंगे। 

विज्ञापन
Oath Ceremony of Newly Elected Councillors of Chandigarh Municipal Corporation
चंडीगढ़ निगम में पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित 35 पार्षदों ने शपथ ले ली है। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में शनिवार को डीसी विनय प्रताप सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। 35 में 17 पार्षदों ने हिंदी, 13 पार्षदों ने पंजाबी और पांच ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा की तरफ से सभी पार्षदों के लिए लंच की भी व्यवस्था की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

बबला और चावला भिड़े

वहीं समारोह के पूरा होते ही विजिटर्स गैलरी में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बबला और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला आपस में भिड़ गए। बबला ने आरोप लगाया कि चावला की वजह से ही चंडीगढ़ में कांग्रेस का पतन हुआ है। मामला इतना बढ़ गया कि बबला ने सुभाष चावला को गाली तक दे दी। इस दौरान कई नेता वहां मौजूद रहे। गहमागहमी काफी देर तक चली इसके बाद बबला और चावला को उनके समर्थकों द्वारा दूसरी तरफ ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बबला की पत्नी इस बार पहुंची हैं निगम में 

चावला ने कहा कि किसी के कहने से कोई पार्टी खत्म नही होती। अनुशासनात्मक कार्रवाई के सवाल पर चावला ने कहा कि वह देखेंगे कि बबला पर क्या कार्रवाई की जा सकती है। बबला की पत्नी ने इस बार चुनाव जीता है और वह सदन में पहुंची हैं। इसी शपथ ग्रहण को देखने के लिए बबला नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। पिछले कई दिनों ने दोनों के बीच अनबन की खबरें थी, जो शनिवार को जगजाहिर हो गई। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस फूट का असर आने वाले मेयर चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed