फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nursing students issue, anil vij criticized bhupinder singh hooda

नर्सिंग छात्राओं के मामले में बोले मंत्री, राजनीति छोड़ दें हुड्डा

Tue, 14 Jul 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
nursing students issue, anil vij criticized bhupinder singh hooda

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एएनएम व जीएनएम की छात्राओं के प्रदर्शन को प्रायोजित कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि छात्राओं के कंधे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा राजनीति का खेल खेल रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को ललकारते हुए कहा कि अगर उन्होंने राजनीति करनी है, तो सामने आकर करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्राओं के भविष्य को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को दोपहर बाद गांव कुटेल में बनने वाली कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षक करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज के अचानक दौरा करने की सूचना मिलते ही अधिकारियों मे अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन से अधिकारी मौके पर पहुंचे। रास्ते के कच्चा होने से मंत्री को बनने वाली यूनिवर्सिटी के स्थल तक पहुंचाने में हाथ-पांव फूल गए। स्वास्थ्य मंत्री विज ने जिला उपायुक्त जे. गणेशन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरी मामले की जानकारी हासिल की और काफी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने बताया कि कमेटी करेगी मामले की जांच

nursing students issue, anil vij criticized bhupinder singh hooda

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एएनएम व जीएनएम की ओर से किये जा रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए कहा कि सरकार कोई गलत कार्य नहीं करना चाहती, जिससे भविष्य में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है और कमेटी जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्राएं प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन कर रही है। इसके पीछे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ हो सकता है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने चहेतों को इस्टीट्यूट बांट रखे है। विज ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए गांव कुटेल मे कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय का निर्माण 175 एकड़ में किया जा रहा है। मेडिकल विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।

उन्होंने करनाल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण देरी से होने पर कहा कि वे शीघ्र ही वहां का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेंगे। उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण हाईवे के आसपास करने के सवाल पर कहा कि यूनिवर्सिटी हाईवे से मात्र दो किलोमीटर दूरी है, और इसके आवागमन के लिए 60 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे यूनिवर्सिटी हाईवे से जुड़ेगी।

छात्राओं पर पुलिस बल प्रयोग पर भी कसा तंज

nursing students issue, anil vij criticized bhupinder singh hooda

प्रदर्शनकारी छात्राओं पर हुए पुलिस बल पर बोलते हुए कहा कि हर आदमी को अपनी बात रखने का अधिकार है, अगर प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर पुलिस बल हुआ है, तो वे इसकी जांच करेंगे। हरियाणा कांग्रेस महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया की राज्य में वेश्यावृति को वैध करने की मांग पर तीखी आलोचना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रकार की संस्कृति कांग्रेस की हो सकती है, लेकिन देश की संस्कृति में इस प्रकार की विचारधारा नही हो सकती।

हिचकोलों के साथ मौके पर पहुंचे मंत्री।
ज्यादा कीचड़ होने से मंत्री को एक सरकारी महेंद्रा जीप में बैठाकर ले जाया गया। प्री प्लान कार्यक्रम तय न होने से रास्ते में ही रोक कर अधिकारी यूनिवर्सिटी की जगह दिखाने लगे, लेकिन बाद में सूचना मिली कि मेडिकल बनने का स्थान दूसरा है। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को रास्ते में कई कई फुट के बने गड्ढों से गुजरकर यूनिवर्सिटी स्थल तक जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed