फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI bridegroom runs on wedding day, kharar news

शादी वाले दिन NRI दूल्हा भागा, लड़की वाले करते रहे बारात का इंतजार

Wed, 08 Nov 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Wed, 08 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
NRI bridegroom runs on wedding day, kharar news
- फोटो : सांकेतिक चित्र
शिवजोत इनक्लेव में एक लड़की के हाथों में मेंहदी लगी ही रह गई। जब शादी वाले दिन एनआरआई दूल्हे ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिवार के सभी सपने अधूरे ही रह गए और विवाह की तैयारियां भी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


लड़की के पिता गुरचरण सिंह व माता मलकीत कौर ने बताया कि उन्होंने इसी साल मार्च में जिला होशियारपुर के गांव आलमपुर में कश्मीर सिंह के लड़के रणजीत सिंह के साथ अपनी लड़की का रिश्ता किया था। रणजीत सिंह अमरीका के शहर न्यूयार्क में पक्के तौर पर रहता है। उन्होने बताया कि विवाह की तारीख 5 नवंबर तय की गई थी और विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी थी। खरड़ में पैलेस भी बुक करवा लिया था। इसके अलावा सभी रिश्तेदार भी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच चुके थे। उन्होंने बताया कि शादी वाले दिन लड़के के पिता ने उन्हें फोन कर बताया कि वह अपने लड़के की बारात लेकर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह सुनकर लड़की के माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों के पैरों तले से जमीन निकल गई। लड़के के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि लड़का अपने परिवार में किसी को बताए बिना ही अमरीका जा चुका है। लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस खरड़ को दी जिस पर पुलिस ने लड़के के पिता कश्मीर सिंह को बुलाया। इस बारे में थाना सिटी के एएसआई निधान सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि दोनो परिवारों का एक लंबी बातचीत के बाद आपस में समझौता हो गया है। जिस कारण कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed