फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Vegetable Market will not be Sector-15 and 16

अब सेक्टर-15 और 16 में नहीं लगेगी सब्जी मंडी

Tue, 29 Apr 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 29 Apr 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
now Vegetable Market will not be Sector-15 and 16

अब सेक्टर-15 और 16 में साप्ताहिक सब्जी मंडी नहीं लगेगी। जिला प्रशासन ने दोनों ही मंडियों को सेक्टर-20 की सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यहां अभी रेगुलर मंडी लगती है। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में लेकर यह फैसला सुनाया। सेक्टर-15 में शनिवार को, जबकि सेक्टर-16 में मंगलवार को सब्जी मंडी लगती रही है।
विज्ञापन


उधर, दोनों ही सेक्टरों के लोगों ने प्रशासन के इस फैसले पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि मंडी शिफ्ट करने की मांग की गई थी, लेकिन इतने दूर नहीं कि सब्जियां खरीदने के लिए करीब दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि दोनों सेक्टरों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वहां मंडी लगने से गंदगी फैलती है। मंडी लगने के बाद कई दिनों तक साफ-सफाई नहीं की जाती है, जिससे सेक्टरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन मंडियों को शिफ्ट किया जाए।

लोगों की इसी मांग को देखते हुए हुडा, नगर निगम, मार्केट कमेटी के सचिव और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इस मसले पर बैठक कर चर्चा की गई और आखिरकार दोनों सेक्टरों की मंडियों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।

अब सेक्टर-15 और सेक्टर-16 में लगने वाली सब्जी मंडी सेक्टर-20 की सब्जी मंडी में ही लगेगी। बैठक में उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला गुरमीत सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, पंचकूला मार्केट कमेटी के सचिव बंसल भी उपस्थित थे।


इस संबंध्ा में डिप्टी मेयर सुनील तलवार ने बताया कि सेक्टरवासियों ने सेक्टर-15 की सब्जी मंडी को थोड़ा पीछे करने और लंबाई बढ़ाने की मांग की थी। इस मंडी को सेक्टर-20 में शिफ्ट करने से आम लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। सब्जी मंडी को इतनी दूर नहीं शिफ्ट किया जाना चाहिए।

वार्ड पार्षद भावना गुप्ता के अनुसार सेक्टरवासी मंडी से फैलने वाली गंदगी और मंडी की वजह से चौराहे के पास दुर्घटनाओं की शिकायत करते थे। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर मंडी शिफ्ट करने के लिए प्रशासन से मांग की गई थी। सेक्टर-16 की मंडी को बुढ़नपुर या सेक्टर-15 की मंडी में शिफ्ट किया जाना चाहिए था। सेक्टर-20 में शिफ्ट होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed