फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now two flights will be to birmingham from amritsar airport

गुड न्यूजः अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बर्मिंघम के लिए हफ्ते में दो उड़ानें

Tue, 28 Nov 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
now two flights will be to birmingham from amritsar airport
हवाई अड्डे से उड़ान भरता प्लेन - फोटो : AFP
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बर्मिंघम के लिए उड़ान मिलने जा रही है। एयर इंडिया ने अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हफ्ते में दो दिन बर्मिंघम के लिए अपनी फ्लाइट्स शुरू करने पर हामी भर दी है।
विज्ञापन


वहीं जेट एयरवेज ने अमृतसर से फिलहाल अपनी फ्लाइट शुरू करने से साफ इनकार कर दिया है। उसने हाईकोर्ट को बताया कि अभी उनके पास अतिरिक्त एयरक्राफ्ट्स नहीं हैं। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेने वाले पंजाबियों का आंकड़ा मांगते हुए केंद्र सरकार सहित डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से जवाब तलब किया था।
विज्ञापन


सोमवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी को सौंपने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग की। सुनवाई के दौरान अमृतसर विकास मंच ने एयर इंडिया द्वारा यहां से बर्मिंघम के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट्स शुरू किए जाने पर तो संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की कि जेट एयरवेज को भी फ्लाइट्स शुरू करने के निर्देश दें। पीआईएल बेंच ने इस पर कहा कि वह किसी पर फ्लाइट्स शुरू करने के लिए दबाव नही बना सकते। फ्लाइट्स शुरू करनी है या नहीं, इसका फैसला एयरवेज खुद करेगी। हाईकोर्ट इस मामले में निर्देश नहीं दे सकता।

इंटरनेशनल फ्लाइट में अधिकतर पंजाबी :
याची के वकील अंकुर सोनी ने हाईकोर्ट को बताया था कि दिल्ली से बर्मिंघम की इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेने वालों में 60 से 90 प्रतिशत यात्री पंजाब के होते हैं। अमृतसर से दिल्ली होकर जो फ्लाइट बर्मिंघम जाती है, उसके लिए यात्रियों को 3000 से लेकर 13000 रुपये तक अधिक किराया देना पड़ता है।


इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि लोगों को परेशान कर उनसे अधिक राशि वसूली जा रही है, जबकि पंजाब के जो लोग बर्मिंघम या टोरंटो जाना चाहते हैं वो दिल्ली जाने के बजाय सीधे अमृतसर के हक में हैं। हाईकोर्ट को बताया गया था कि पहले एयर इंडिया अमृतसर से बर्मिंघम और टोरंटो के लिए फ्लाइट्स चलता था। बाद में इसे बंद कर दिया गया। इस कारण अब यहां के लोगों को दिल्ली से फ्लाइट्स लेनी पड़ती है। इस पर एयर इंडिया की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि इसमें काफी घाटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed