अब 117 सीटों के लिए 1146 के बीच जंग, 114 ने नामांकन लिए वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए चार फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1146 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन शनिवार को 114 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए।
वहीं, अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। उपचुनाव के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी सूबे के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि सूबे की कुल 117 सीटों के लिए 1941 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। पड़ताल के बाद 1260 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। 20 जनवरी को 25 और 21 जनवरी को 89 नामांकन वापस ले लिए गए।
किस जिले में कितने प्रत्याशी?
इसी तरह अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से पांच नामांकन पड़ताल के दौरान रद्द हो गए। एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद उप चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 9 रह गई है।
किस जिले में कितने प्रत्याशी
पठानकोट : 35
गुरदासपुर : 66
अमृतसर : 120
तरनतारन : 30
कपूरथला : 70
नवांशहर : 26
जालंधर : 84
होशियारपुर : 70
मोहाली : 34
फतेहगढ़ साहिब : 25
मोगा : 41
फिरोजपुर : 48
फाजिल्का : 44
मुक्तसर : 30
फरीदकोट : 28
बठिंडा : 60
मानसा : 27
संगरूर : 66
बरनाला : 30
पटियाला : 86
जानिए कैसा रहा जिलेवार विवरण
जिले में 9 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 35 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि गुरदासपुर जिले में 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए और कुल 66 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
अमृतसर जिले में 10 नाम वापस लिए जाने के बाद 120 प्रत्याशी, तरनतारन जिले 4 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने पर 30 प्रत्याशी, कपूरथला जिले में 2 नाम वापस लेने के बाद 70, नवांशहर जिले में 5 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 26 प्रत्याशी, जालंधर जिले में 7 नाम वापस होने के बाद 84, होशियारपुर जिले में 9 नाम वापस लेने के बाद 70 प्रत्याशी, रोपड़ जिले में 3 नाम वापस लेने पर 24, मोहाली जिले में 4 नाम वापस होने के बाद 34 प्रत्याशी, फतेहगढ़ साहिब में 2 नाम वापस होने के बाद 25 प्रत्याशी, लुधियाना जिले में 9 नाम वापस लेने के बाद 137, मोगा जिले में 4 नाम वापस होने के बाद 41 प्रत्याशी, फिरोजपुर जिले में 3 नाम वापस लेने पर 48 उम्मीदवार, फाजिल्का जिले में 4 नाम वापस लेने के बाद 44, मुक्तसर जिले में 1 नाम वापस लिए जाने के बाद 30 प्रत्याशी रह गए हैं।
फरीदकोट जिले में 28 प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। बठिंडा जिले में 3 नाम वापस होने के बाद 60, मानसा जिले में 6 नाम वापस लेने के बाद 27, संगरूर जिले में 5 नाम वापस लेने पर 66, बरनाला जिले में 1 प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर 30 प्रत्याशी और पटियाला जिले में 13 नामांकन वापस होने के बाद 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।