फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now People will not get pleasure of riding camel on Sukhna Lake in Chandigarh 

चंडीगढ़: सुखना लेक पर अब नहीं मिलेगा ऊंट की सवारी का सुख, एसपीसीए ने पीसीए एक्ट के तहत दिए निर्देश

Thu, 10 Feb 2022 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 04:03 PM IST
सार

ऊंट के मालिक राजू ने बताया कि वह और उनका चचेरा भाई केसर पिछले 20 साल से सुखना लेक पर सैलानियों को ऊंट की सवारी करवाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। ऊंट का दाना हरियाणा से लेकर आते हैं।

विज्ञापन
Now People will not get pleasure of riding camel on Sukhna Lake in Chandigarh 
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर अब नहीं होगी ऊंट की सवारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर अब लोगों को ऊंट की सवारी का सुख नहीं मिलेगा। लेक पर बिना अनुमति के पिछले कई सालों से ऊंट की सवारी करवाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को पशु क्रूरता निवारण के लिए बनाई गई सोसायटी (एसपीसीए) ने सुखना पर ऊंट न लाने के निर्देश दिए हैं। एसपीसीए के अनुसार इन ऊंटों का पंजीकरण नहीं कराया गया है, उनके मालिक अपनी मर्जी से लोगों को राइडिंग करवा रहे हैं। टीम निरीक्षक धमेंद्र डोगरा की अगुवाई में मंगलवार को सुखना लेक पहुंची थी। ऊंट से राइडिंग करा रहे लोगों से टीम ने पंजीकरण और राइडिंग का अनुमति पत्र मांगा तो वह दिखा नहीं सके। इसके बाद टीम ने बिना अनुमति राइड कराने पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत चालान काटकर आगे से राइडिंग न कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

20 साल से ऊंट की राइडिंग करवाकर चला रहे रोजी रोटी

ऊंट के मालिक राजू ने बताया कि वह और उनका चचेरा भाई केसर पिछले 20 साल से सुखना लेक पर सैलानियों को ऊंट की सवारी करवाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। ऊंट का दाना हरियाणा से लेकर आते हैं। अब घर खर्च और ऊंट का दाना लाना भी मुश्किल हो जाएगा। केसर ने बताया कि हमारे दोनों परिवार की बेटियां भी बड़ी हो गई हैं। उनकी शादी होने वाली है। ऐसे में इनकी शादी कैसे करवाएंगे।

विज्ञापन

पूरे चंडीगढ़ में थे तीन ऊंट, अब रह गए दो

ऊंट के मालिकों ने बताया कि पूरे शहर में तीन ऊंट थे, जिनसे सैलानियों को राइडिंग कराई जाती थी। हम दो भाई लेकर पर राइड करवाते थे और एक बाबा जी रोज गार्डन के बाहर ऊंट की सवारी करवाते थे। बाबा जी का कुछ महीने पहले निधन हो गया। अब हम दोनों भाई ही सैलानियों को ऊंट की सवारी करवाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने हमसे शिकायत की थी कि लेक पर बिना अनुमति के ही ऊंट की राइड करवाई जा रही है। टीम ने जांच की तो पाया कि ऊंट वालों के पास कोई अनुमति पत्र नहीं है। वहीं कोरोना संक्रमण काल में भी दोनों ऊंट वाले लोगों को बिना सामाजिक दूरी के ही सैर करवा रहे थे, जो गलत है। चालान काट दिया है, अदालत में दोनों को चालान भुगतना होगा। - धर्मेंद्र डोगरा, निरीक्षक, एसपीसीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed