{"_id":"3a5e7d4a732bef4c80f9bda14ef7c1b0","slug":"now-mohali-city-neat-and-clean-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात में मशीनों से होगी मोहाली की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात में मशीनों से होगी मोहाली की साफ सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Tue, 28 Apr 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मार्केट्स और सड़कों की अब रात को मशीनों से साफ सफाई होगी। सफाई का काम रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक चलेगा। इतना ही नहीं हफ्ते में एक दिन शहर के फुटपाथों और सड़कों की धुलाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह सारा काम एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जाएगा। कंपनी को निगम द्वारा ठेका दिया जा चुका है। यह कंपनी पांच साल तक काम संभालेगी। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। निगम प्रोजेक्ट पर सालाना 12 करोड़ खर्च करेगा। आने वाले कुछ दिनों में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार का यह पायलट प्रोजेक्ट है। अगर शहर में यह कामयाब रहता है, तो राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत सफाई का काम सेक्टर की डिवाइडिंग रोड और मार्केट एरिया में किया जाएगा। मशीनों द्वारा रोड वर्म और सेंटर वर्ग गज की सफाई भी की जाएगी। सेक्टरों और फेजों की इंटरनल रोड की सफाई लेबर करेगी। यह काम रोजाना की तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन
मंथली आएगा 96 लाख का खर्च
नगर निगम इस काम पर हर माह करीब 96 लाख के करीब राशि खर्च करेगा, जबकि मौजूदा समय में 75 लाख रुपये की लागत से साफ-सफाई का काम होता है।
जीपीएस युक्त होंगे वाहन, चालकों के पास रहेंगे मोबाइल
शहर की सफाई के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों में जीपीएस टेक्नोलॉजी काम करेगी। नगर निगम दफ्तर में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं से कंपनी के काम पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा मशीनों पर काम करने वाले मुलाजिमों के पास मोबाइल फोेन की सुविधा भी रहेगी। जरूरत पड़ने पर उन पर नजर रखी जाएगी।
बाहरी सड़कों का काम संभालता है गमाडा
शहर की बाहरी मुख्य सड़कों की साफ सफाई की जिम्मेदारी गमाडा ने प्रावइेट कंपनी को दी हुई है। सिस्टम के शुरू होने से दुकानदारों को काफी फायदा मिलेगा।