{"_id":"60d1dc882a2dd214487a86b2","slug":"now-markets-will-open-daily-till-8-pm-night-curfew-will-be-imposed-after-11-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः अब रोजाना आठ बजे तक खुलेंगे बाजार, 11 बजे के बाद लगेगा रात्रि कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः अब रोजाना आठ बजे तक खुलेंगे बाजार, 11 बजे के बाद लगेगा रात्रि कर्फ्यू
Tue, 22 Jun 2021 06:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:21 PM IST
सार
प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी है। फैसले के तहत अब रोजाना रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। शहर के सभी रेस्टोरेंट व बार सुबह दस बजे से रात 10.30 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शहर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने लोगों को राहत देने का क्रम जारी रखा है। मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर के सभी बाजारों को रात आठ बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही अब सुखना लेक पर बोटिंग की भी मंजूरी दे दी गई है। प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी है। फैसले के तहत अब रोजाना रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। शहर के सभी रेस्टोरेंट व बार सुबह दस बजे से रात 10.30 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
प्रशासन ने पिछले हफ्ते ही रविवार के कर्फ्यू को खत्म कर दिया था, इसलिए सातों दिन बाजार खुलेंगे। शहर में अब कोरोना के रोजाना के मामले 20 से भी कम आने लगे हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा फिर से सब कुछ धीरे-धीरे खोला जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासक बदनौर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह कोरोना के सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसार सकता है। उन्होंने दुकानदारों को भी निर्देश दिया है कि वह खुद भी मास्क पहनें और ग्राहकों को भी प्रेरित करें।

इस समीक्षा बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पीजीआई निदेशक, पंचकूला और मोहाली के डीसी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।