{"_id":"5a2396634f1c1b87698bf6f3","slug":"now-just-give-500-rupees-and-enjoy-the-gym-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ 500 रुपये दें और तीन महीने तक जिम का आनंद उठाएं, देखिए कहां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ 500 रुपये दें और तीन महीने तक जिम का आनंद उठाएं, देखिए कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चंडीगढ़वासियों को अपने एरिया के कम्युनिटी सेंटर में ही एक्सरसाइज करने की सुविधा मिलेगी। कम्युनिटी सेंटर में बने जिम में 500 रुपये का भुगतान कर तीन माह तक एक्सरसाइज करने की सुविधा मिलेगी। जनवरी माह से यह सुविधा शहरवासियों के लिए मिलनी शुरू हो जाएगी। 500 रुपये में तीन माह तक जिम में व्यायाम वहीं कर पाएंगे, जिनके पास कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप होगी। वहीं, गैर सदस्यों के लिए 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।
नगर निगम ने जो कम्युनिटी सेंटरों के नए बायलाज बनाए हैं, उनमें जिम का इस्तेमाल करने वालों केलिए यह शुल्क रखा है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन-जिन कम्युनिटी सेंटरों के जिम में कोई खामी है, उसे दूर किया जाएगा। यह रेट गांव, कालोनी और शहर में बने सभी कम्युनिटी सेंटर में लागू होंगे। कम्युनिटी सेंटर का जिम सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेगा। दोपहर के समय महिलाएं भी जिम का प्रयोग कर पाएंगी। इस समय शहर में कोई भी ऐसा जिम ऐसा नहीं है, जहां पर इतने कम रेट पर सुविधा मिल रही हो।
एक साल के लिए मिलेगी मेंबरशिप
शहर में बने कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप एक हजार रुपये प्रति साल के लिए मिलेगी, जबकि यहां पर रहने वाले सीनियर सिटीजन को 500 रुपये में सदस्यता मिलेगी। पुनर्वास योजना के तहत बनी कालोनियों में कम्युनिटी सेंटर की सदस्यता 500 रुपये में मिलेगी, जबकि सीनियर सिटीजन को 250 रुपये में मेंबरशिप मिलेगी। जो सदस्य बनेंगे, उनमें से ही गवर्निंग बाडी का चुनाव करवाया जाएगा। गवर्निंग बाडी का कार्यकाल दो साल के लिए होता है। मेंबरशिप के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति अपना घर किसी दूसरे सेक्टर में बदलता है तो उसकी मेंबरशिप भी उसी सेक्टर में बने कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट कर दी जाएगी।