फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now jawan equipped with multi-shot grenade launcher

अब मल्टी शूट ग्रेनेड लॉन्चर से लैस होंगे जवान, आतंक के खिलाफ अब और खतरनाक होगा सेना का प्रहार

Sun, 12 Aug 2018 04:10 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Now jawan equipped with multi-shot grenade launcher
भारतीय सेना

आतंकियों और दुश्मन के खिलाफ सेना का प्रहार अब और खतरनाक होगा। सेना अब घाटी और नार्थ-ईस्ट राज्यों में चल रहे अपने विशेष सैन्य अभियानों में भाग लेने वाले जवानों को सेमी आटोमैटिक ‘40 एमएम मल्टी शूट ग्रेनेड लॉन्चर’ से लैस करेगी। पहले इस लांचर का इस्तेमाल सेना बहुत ही कम होता था। मगर बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर सेना अब अपने विशेष अभियानों में इस हथियार को अपनी ताकत और बढ़ाने जा रही है। सेना का मानना है कि इससे घाटी में आतंक और घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे सेना के स्पेशल ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ की ताकत और बढ़ेगी।

विज्ञापन


इस ग्रेनेड लॉन्चर की खास बात यह कि ये हथियार आतंकियों के झुंड, उनके अस्थायी अड्डों, बख्तरबंद गाड़ियों और दुश्मनों के बंकरों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। घाटी में बने मौजूदा हालातों को देखते हुए सेना अपने स्पेशल आपरेशन में शामिल होने वाले जवानों को इस एडवांस हथियार से लैस करने जा रही है। घाटी का वे जंगलात इलाके जहां आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं और घुसपैठ सबसे ज्यादा है, वहां तैनात जवानों को ये लॉन्चर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ताकि आतंकियों पर प्रहार प्रबल हो सके। ये लॉन्चर साउथ अफ्रीका की तकनीक पर आधारित है।
विज्ञापन


375 मीटर तक रेंज, 10 मीटर तक कीलिंग एरिया
- इस ग्रेनेड लॉन्चर को एक जवान आसानी से उठा चल और इसका इस्तेमाल कर सकता है
- दुश्मन के बंकर को उड़ाने के लिए पास जाने की जरूरत नहीं, इससे निशाना लगाकर बंकर दूर से ही उड़ाया जा सकता है
- रेंज 30 मीटर से लेकर 375 मीटर, 10 मीटर तक कीलिंग एरिया और प्रैक्टिकल रेट ऑफ फायर 18 राउंड प्रति मिनट
- घाटी में काउंटर विद्रोह और कम तीव्रता वाले संघर्ष  को काबू करने के लिए एक आदर्श हथियार

ग्रेनेड लॉन्चर में चलेंगे चार तरह के बारूद
इस सेमी आटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर में चार तरह का बारूद इस्तेमाल हो सकता है। इन बारूदों में हाई एक्सप्लोसिव (एचई),  हाई एक्सप्लोसिव एंटी पर्सनल (एचईएपी), हाई एक्सप्लोसिव ड्यूल पर्पस (एचईडीपी) और स्मॉक शामिल है। ये बारूद पतली चादर की बख्तर बंद गाड़ियों, बंकरों और लोगों के समूह को दूर से ही उड़ाने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed