{"_id":"3c19668f870e772604ad6de75fdee936","slug":"now-e-contact-center-at-sector-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-48 को मिला नए साल का ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-48 को मिला नए साल का ये तोहफा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने सेक्टर-48 वासियों को नव वर्ष का तोहफा देते हुए इलाके में ई-संपर्क केंद्र खोल दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-48 में कई सालों से ई-संपर्क केंद्र की मांग की जा रही थी। लोगों को अपने बिल जमा करवाने और अन्य कामों के लिए दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता था।
सोमवार को इलाका पार्षद और डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल ने सेक्टर-48 के कम्युनिटी सेंटर में बने ई-संपर्क केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर यूटी प्रशासन के भी अधिकारी मौजूद थे। मौदगिल ने कहा कि ई-संपर्क केंद्र शुरू होने से लोगों की काफी समस्याओं का समाधान हुआ है।