फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now dowry case will be registered after investigation in Haryana: DGP

Haryana: अब जांच के बाद ही दर्ज होगा दहेज का केस, डीजीपी बोले-छेड़छाड़ के हॉटस्पाट पर तैनात होंगी महिला पुलिस

Mon, 18 Dec 2023 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2023 12:42 AM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि उन सभी क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएं जहां महिलाएं खुद को असुरक्षित समझती हैं, या जहां पर आवारा लड़के खड़े होते हैं। ऐसे छेड़छाड़ के संभावित क्षेत्रों पर सभी जिलों में महिला पुलिस टीमों को तैनात किया जाए। गुरुग्राम में इस प्रकार का अभियान शुरू किया गया है, इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।

विज्ञापन
Now dowry case will be registered after investigation in Haryana: DGP
Haryana DGP Shatrujeet Kapoor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआरबी की रिपोर्ट में प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई अहम फैसले लिए हैं। प्रदेश में अब दहेज (498ए) का केस बिना जांच पड़ताल के दर्ज नहीं होगा। मतलब महिला द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल करेगी और केवल असली आरोपी के खिलाफ ही केस दर्ज किया जाएगा। जांच के दौरान निर्दोष लोगों के नाम निकालते हुए उन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में जहां भी छात्राओं से छेड़छाड़ के हॉटस्पॉट हैं, वहां पर महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। ये फैसले रविवार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेंज के आईजी सहित पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: घर आए जीजा ने किया दुष्कर्म, लड़की का आरोप-पिता ने सब कुछ देखा लेकिन....
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि उन सभी क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएं जहां महिलाएं खुद को असुरक्षित समझती हैं, या जहां पर आवारा लड़के खड़े होते हैं। ऐसे छेड़छाड़ के संभावित क्षेत्रों पर सभी जिलों में महिला पुलिस टीमों को तैनात किया जाए। गुरुग्राम में इस प्रकार का अभियान शुरू किया गया है, इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। कपूर ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध संबंधी मामलों को लेकर पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज अथवा समाधान होने के बाद भी महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछते हुए फीडबैक लेते रहे।

महिला कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक जिला में बनाई गई टीम को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। ये टीमें स्कूल, कॉलेज और अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से बात करेंगी और उनको आ रही दिक्कतों को दूर करेंगी।


नशा तस्करों की संपत्ति को बनाएं निशाना
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनकी अवैध संपत्तियों को निशाना बनाएं। वहीं, लोगों को साइबर अपराध से बचाव को जागरूक करने को लेकर जल्द ही बल्क एसएमएस सर्विस शुरू की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में लेन ड्राइविंग का पालन कराएं। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि गुरुग्राम में ड्रोन के माध्यम से चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक लेन ड्राइविंग को लेकर 6000 वाहनों के चालान किए गए हैं।

महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 12 प्रतिशत कमी
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष -2023 में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 12 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। इसी प्रकार डकैती संबंधी मामलों में वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 30 प्रतिशत, छीनाझपटी संबंधी मामलों में 18.33 प्रतिशत, गंभीर चोट संबंधी मामलो में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed