फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with girl in Amritsar, case registered against five persons

शर्मनाक: घर आए जीजा ने किया दुष्कर्म, लड़की का आरोप-पिता ने सब कुछ देखा लेकिन....

Mon, 18 Dec 2023 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी चाची ने उसे कोई दवा खिलाई जिससे उसका मिस कैरेज हो गया।

विज्ञापन
Misdeed with girl in Amritsar, case registered against five persons
misdeed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के सीमावर्ती कस्बा घरिंडा की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे शर्मनाक बात सामने ये है कि पिता ही अपनी बेटी का दुश्मन बन गया और अपनी बेटी के जिस्म का सौदा करने लगा। पहले उसने अपनी छोटी बेटी को दामाद के सामने और फिर कुछ और लोगों के हवाले कर दुष्कर्म करवाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामलला की प्राणप्रतिष्ठा: अयोध्या में लंगर लगाएंगे निहंग सिंह, दावा-राम मंदिर के लिए पहली लड़ाई सिखों ने लड़ी

विज्ञापन

रात को कमरे में घुसा जीजा
पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उनका पूरा परिवार मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद उनकी मां और बहनें अपने ननिहाल चली गई। वह और उसके पिता घर में अकेले थे। उसी दिन उसका जीजा उनके घर आया और रात को खाना खाने के बाद पिता के साथ कमरे में सो गया। वह अकेली दूसरे कमरे में सो गई। रात को एक बजे जीजा कमरे में आया और उसे पकड़ कर जबरदस्ती कपड़े उतार दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस समय उसके पिता भी जाग रहे थे। उसके पिता ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा मगर उसकी कोई मदद नहीं की, उल्टा उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने अपनी चाची के साथ बात की। उसकी चाची ने कहा कि इस बारे में किसी को भी नहीं बताना। इसके बाद उसकी चाची ने उसे दवा खिलाई जिससे उसका मिस कैरेज हो गया। खून बहने लगा तो वह बेहोश हो गई। उसकी चाची उसे निजी अस्पताल ले गई। जहां पर फोन कर उसके जीजा और चाचा उसके पास अस्पताल में आ गए। 

पैसों की जरूरत बता बिकवाए टॉप्स
इसके कुछ दिन बाद पिता ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है तो अपने कानों के टॉप्स बेच दे। वह अपने पिता के साथ सुनार की दुकान पर गई और टॉप्स बेच दिए। वापस लौटते समय शाम करीब चार बजे उसका पिता उसे संधू पैलेस ले गया। वहां पर उसे एक कमरे में बिठा दिया। इसके एक स्वीट्स शॉप मालिक शमशेर सिंह और टेंट हाउस का मालिक दिलबाग सिंह उसके कमरे में आए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। थाना घरिंडा पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता, जीजा, चाची, आरोपी शमशेर सिंह और दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed